आज आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता और पार्टी के नगर अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद के नेतृत्व में दर्जनों रिक्शा चालक और पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड़ में इलाही तालाब के पास बने गड्ढे को भरने के लिए उपजिलाधिकारी मौदहा ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया की स्टेशन रोड़ मौदहा नगर की मुख्य सड़क है
जिसमें इलाही तालाब के पास एक गड्डा हो गया है जिसमें प्रतिदिन कोई ना कोई दुर्घटना जरूर होती है वहाँ पर रिक्शे अक्सर पलट जाते है जिससे उसमें बैठी सवारिया घायल हो जाती है जिसको सही कराने के लिए आज उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया है। आज के प्रदर्शन में मोहम्मद साबिर, अनिल विश्वकर्मा, अजीम बाबा, मुईनुद्दीन, मनोज, कृष्णा, रशीद, अब्दुल समीर सहित दो दर्जन लोग शामिल हुए।




