आठ सूत्री ज्ञापन भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन सेवा में माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला अधिकारी महोदय जिला हमीरपुर विषय जिला हमीरपुर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में

महोदय
निवेदन करना है की जिला हमीरपुर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और आम जनमानस की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अत्रि कुमार यादव ने 8 मांगे पूरी करने का आग्रह करता है
1 हमीरपुर जिला अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त हो
2 हमीरपुर जिला अस्पताल की सभी रिक्तियां को भर जाए
3 अस्पताल में कम से कम 20 बेड की क्षमता का आईसीयू वार्ड की व्यवस्था कराई जाए
4 महिला व पुरुष दोनों में अल्ट्रासाउंड की मुक्त जांच की व्यवस्था कराई जाए
5 एक स्टाफ नर्स के ऊपर6 पेशेंट की देखभाल की जिम्मेदारी होनी चाहिए
6 प्रत्येक विभाग में फिजिशियन सर्जन आंख कान नाक बाल रोग विशेषज्ञ महिला रोग विशेषज्ञ कम से कम 5या 6 विशेषकों की नियुक्ति यहां होनी चाहिए
7 इमरजेंसी वार्ड में बेड की क्षमता को बढ़ाया जाए 20 बेड का इमरजेंसी वार्ड होना चाहिए
8 एक आधुनिक और तकनीकी स्वास्थ्य सेवाओं से लैस हृदय रोग संस्थान की स्थापना कराई जाए




