जलालाबाद में रामगंगा और बहबुल नदी का जलस्तर बढ़ने से तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। कोलाघाट पुल के पास स्थित अल्लाहदपुरी बिहारी और उसके मजरा कसारी, कोला के मजरा रैपुरा, रोली बौरी, खंडहर, शेरपुर चुरघुटी मंगटोरा और मड़ैया गुजरान समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

बाढ़ के कारण इन गांवों में लगी धान, मक्का, बाजरा और मूंगफली की फसलें डूब गई हैं। ग्रामीणों को बाढ़ से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




