जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 12 अगस्त 2025
हमीरपुर: जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद, सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न लम्बित मामलों की गहन समीक्षा गई तथा उनके निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी लम्बित वाद/प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व आइजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का ससमय निपटान करें।सभी अधिकारी गण आइजीआरएस को नियमित तौर पर देखें तथा गुणवत्ता पूर्ण निदान करें ताकि लोगों को बार-बार कलेक्ट्रेट व तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायत कर्ता से बात जरूर करें और मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जिला सूचना अधिकारी द्वारा भेजे गए मीडिया प्रकरणों का त्वरित संज्ञान लें और आख्या तत्काल प्रस्तुत करें ताकि अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की रैंकिंग में जनपद टॉप 10 में बना रहे इसलिए सीएम डैशबोर्ड पर किसी भी प्रकार की विभागीय पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए।सरकार कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेद-भाव के लागू करें।किसान दुर्घटना बीमा योजना के प्रकरण
समय निस्तारित किए जाएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी भूमि को चिन्हित कर सुरक्षित कर दें, ताकि उस पर अवैध कब्जे न हों।उन्होंने बाढ़/ आपदा प्रभावित गांव व फसल क्षति की समीक्षा करते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राहत अनिवार्य रूप से मिल जानी चाहिए।किसी भी अपात्र व्यक्ति को पैसा कदापि न मिले। लेखपालों से पात्रता की जांच कराने के साथ साथ अधिकारी गण स्वयं मौके पर जाकर फसल को हुए नुकसान को देख लें ताकि बाढ़ से प्रभावित हुई किसानों की फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति की जा सके।फसल क्षतिपूर्ति के कार्य में किसी भी प्रकार का विलंब या लापरवाही न बरती जाए।
कर-करेत्तर सम्बन्धी मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने आबकारी, विद्युत, स्टाम्प व निबंधन, वाणिज्यकर, सड़क परिवहन, विद्युत, खनन, नगर निकायों आदि से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में विशेष रूचि लेकर लक्ष्य के अनुरूप कर संग्रह करना सुनिश्चित करें। सभी विभाग लक्ष्य की पूर्ति करें ताकि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग प्रभावित न हो। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाय, अन्यथा कार्यवाही होगी।उन्होने अन्य विभागों को भी निर्देश दिया कि जिन विभागों की प्रगति बेहतर है, वह अपेक्षित प्रगति बनाए रखें।
इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एसडीएम सदर के डी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर सहित कर-करेत्तर व राजस्व से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
_________________________




