शिव मंदिर से घंटा चोरी ग्रामीणों ने महिला को घंटों सहित दबोच
मलिहाबाद लखनऊ राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के भदेसरमऊ गांव में बीती देर रात
शिव मंदिर से घंटा चोरी ग्रामीणों ने दौड़ाकर महिला को घंटों सहित दबोचा उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के शिव मंदिर में घुसी रहीमाबाद की बड़खेरवा मजरा बेलाहार स्व. छेदा की पत्नी राजेश्वरी महिला चोर ने जैसे ही अंदर कदम रखा और पांच घंटे चोरी कर बोरी में भरकर भागने की फिराक में थी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और उन्होंने मंदिर को चारों ओर से घेर लिया। भदेसरमऊ ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी चोरी की सूचना दी।
मंदिर में चोरी करते महिला को ग्रामीणों ने मौके से रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीण और प्रधान का कहना है कि महिला चोर मंदिर के अंदर मंदिर में लगे पांच वजनी घंटे पर हाथ साफ करके बोरी में ले जाकर भागने की फिराक में थी घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष मौर्य ने बताया कि महिला राजेश्वरी का मायका भदेसर मऊ गांव का है।
वह इस समय यहीं अपने पिता शिवदीन घर पर थी।
सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। और ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।




