लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

राष्ट्रवादी पार्टी प्रदेश के युवाओं, किसानों व आम जनमानस की समस्याओं को लेकर निम्नलिखित बिन्दुओं पर महाज्ञापन दे रही है:- रिपोर्ट अत्रि यादव हमीरपुर

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

. *महाज्ञापन – राष्ट्रवादी पार्टी*

सेवा में,

माननीय मुख्यमंत्री महोदय
उत्तर प्रदेश सरकार
द्वारा
जिलाधिकारी जनपद………….. हमीरपुर

*विषय : – प्रदेश में युवाओं, किसानों व आम जनमानस की समस्याओं के निदान के लिए राष्ट्रवादी पार्टी का महाज्ञापन*

माननीय महोदय,

राष्ट्रवादी पार्टी प्रदेश के युवाओं, किसानों व आम जनमानस की समस्याओं को लेकर निम्नलिखित बिन्दुओं पर महाज्ञापन दे रही है:-

*1. प्राइवेट स्कूलों की मनमानी:-* प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से हर साल बेतहाशा फीस बढ़ाते हैं। जनता पर उनके बच्चों की पढ़ाई का आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। प्राइवेट स्कूलों की इस मनमानी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और प्राइवेट स्कूलों के द्वारा बढ़ाई जा रही फीस को 5 साल में एक बार ही बढ़ाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

*2. बेरोजगारी की समस्या:-* राष्ट्रवादी पार्टी अपने ज्ञापनों से लगातार सरकार को आगाह करती आई है कि फरवरी 2023 इन्वेस्टर शिखर सम्मेलन में 40 लाख करोड़ रुपए का जो निवेश आया था, उससे सरकार ने 01 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। अभी तक पूरा नहीं किया गया है। राष्ट्रवादी पार्टी सरकार को आगाह करती है कि यदि बेरोजगारी पर ऐसी ही निष्क्रियता रही तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

*3. सभी फसलों की MSP:-* प्रदेश में पैदा की जाने वाली सभी फसलों की MSP तय की जाए। MSP को किसानों की मांगों के अनुरूप समीक्षा करके जल्द से जल्द लागू किया जाए और सभी फसलों की सरकारी खरीददारी सुनिश्चित की जाए।

*4. ट्रैफिक जाम से मुक्ति की योजना:-* पूरे प्रदेश में सभी मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति कई सालों से विकराल रूप धारण किए हुए है। दिन प्रतिदिन समस्या और भी बिगड़ रही है। हर बड़े चौराहे पर अर्ध गोलाकार पुल बनाकर ट्रैफिक जाम की इस समस्या से तत्काल निजात पाने के इंतजाम किए जाएं ताकि जनता को ट्रैफिक जाम की जद्दोजहद से छुटकारा मिल सके।

*5. भिक्षावृत्ति से मुक्ति की योजना:-* प्रदेश में सभी बड़े चौराहों पर, मंदिरों के पास एवं अन्य तमाम सार्वजनिक जगहों पर भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों को देखा जा सकता है। यह क्रियाकलाप हमारे प्रदेश और देश की छवि को धूमिल करती है। इस पर जल्द से जल्द अंकुश लगाते हुए भिक्षा वृत्ति में लिप्त लोगों के पुनर्वास और रोजगार की वरीयता के आधार पर व्यवस्था कराई जाए।

*6. 24 घण्टे बिजली:-* प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जनपदों में बिजली की कटौती की जा रही है। जनता त्रस्त है। तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में 24 घण्टे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

*7. गर्मी में वाटर कूलर की व्यवस्था:-* प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के सभी बड़े चौराहों पर, सभी बस स्टैण्ड पर, सभी बाजारों में एवं सभी भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर वाटर कूलर के माध्यम से शुद्ध और ठंडे पेयजल की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित कराई जाए।

*8. मानसून पूर्व की तैयारी:-* मानसून की दस्तक होने वाली है। विगत वर्षों में पूरे प्रदेश में मानसून के दिनों में सड़कों पर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात देखे गए हैं। राष्ट्रवादी पार्टी आम जनमानस के सुचारू आवागमन को बाधारहित जारी रखने के लिए यह मांग करती है कि मानसून के आने से पहले सभी नालियों और नालों की सफाई के लिए स्थानीय निकायों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।

*9. सार्वजनिक शौचालय की उपलब्धता:-* स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश के सभी बड़े चौराहों पर, सभी बस स्टैण्ड पर, सभी बाजारों में एवं सभी भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर आम जनता के प्रयोग के लिए सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाए।

*10. क्षेत्रीय समस्या:-* लखनऊ में मेदांता अस्पताल के सामने की पुलिया से लेकर हरिहरपुर पावर हाउस चौराहे तक एवं शहीद पथ के पास डिप्टीगंज शहीद पथ पुल से लेकर विजय नगर चौराहे तक (लगभग 1 KM) पिछले 1 साल से अधूरे पड़े रोड का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए।

माननीय महोदय जी से निवेदन है कि उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर किसानों, युवाओं और आम जनमानस के हित में तत्काल कार्रवाई की जाए और की गई कार्रवाई की एक सत्य प्रतिलिपि को राष्ट्रवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भेजने का कष्ट करें। साथ में यह भी निवेदन है कि 04 जनवरी, 01 फरवरी, 05 मार्च, 02 अप्रैल और 01 मई 2025 को राष्ट्रवादी पार्टी के द्वारा दिए गए ज्ञापन के बिन्दुओं पर की गई करवाई की भी एक सत्य प्रतिलिपि राष्ट्रवादी पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय को भेजने का कष्ट करें।

भवदीय अत्रि यादव जिला अध्यक्ष हमीरपुर

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?