लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

कांग्रेस राज में महंगाई का बोलबाला : नंदा टीसीपी विभाग और नगर निगम में घर या व्यावसायिक भवन बनाना महंगा हुआ बद्दी 23 नवंबर सतीश जैन  शिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस राज में महंगाई का बोलबाला पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है, जहां एक तरफ हर चीज महंगी हो रही है वही बड़े-बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार टाउन एंड कंट्री प्लैनिंग एक्ट में संशोधन किए जा रहा है, हाल ही में व्यावसायिक भवनों की मंजिलें बढ़ाने का भी आदेश जारी हुए थे। 

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

कांग्रेस राज में महंगाई का बोलबाला : नंदा

टीसीपी विभाग और नगर निगम में घर या व्यावसायिक भवन बनाना महंगा हुआ

बद्दी 23 नवंबर सतीश जैन

शिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस राज में महंगाई का बोलबाला पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है, जहां एक तरफ हर चीज महंगी हो रही है वही बड़े-बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार टाउन एंड कंट्री प्लैनिंग एक्ट में संशोधन किए जा रहा है, हाल ही में व्यावसायिक भवनों की मंजिलें बढ़ाने का भी आदेश जारी हुए थे।

नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग और नगर निगम में घर या व्यावसायिक भवन बनाना और महंगा हो गया है। मकान या व्यावसायिक भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करने की दरों में सरकार ने चार से पांच गुणा तक की बढ़ोतरी की है। कांग्रेस सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती चली जा रही है और इस बढ़ोतरी का कोई अंत नहीं दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम और टीसीपी के दायरे में आने वाली नगर पंचायतों व क्षेत्र में अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं। टीसीपी विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

मकान बनाने का नक्शा पास करना हुआ महंगा : नंदा, अधिसूचना के मुताबिक चार बिस्वा जमीन पर मकान बनाने का नक्शा पास करवाने के लिए पहले पांच हजार रुपये फीस लगती थी, अब 15,000 से 16,000 रुपये लगेंगे। होटल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नक्शा पास करने की फीस भी आधे से ज्यादा बढ़ाई गई है। नगर निगम की परिधि में नक्शे पास करने की एवज में 40 रुपये प्रति वर्ग मीटर बिल्टप एरिया के हिसाब से शुल्क लगेगा। इससे पहले यह शुल्क आठ रुपये था। वहीं व्यवसायिक गतिविधियां करने पर यह फीस 80 रुपये प्रति वर्ग मीटर बिल्टप एरिया रहेगी। यह पहले 10 रुपये थी। टीसीपी (प्लानिंग और स्पेशल एरिया) घरेलू में शुल्क 30 रुपये होगा, इससे पहले यह शुल्क 5 रुपये था। इसी तरह व्यावसायिक गतिविधियां करने पर यह शुल्क 60 रुपये प्रति वर्ग मीटर बिल्टप एरिया के हिसाब से रहेगा। इससे पहले यह 8 रुपये था।

 

उन्होंने कहा कि सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन की वजह से हिमाचल प्रदेश की जनता को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रहीं है। आज जनता में व्यापक चर्चा है कि कांग्रेस की सरकार को चुनने से हिमाचल प्रदेश को घटा ही हुआ है।

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?