लेटेस्ट न्यूज़
मलिहाबाद लखनऊ थाना रहीमाबाद के अंतर्गत बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों की तीन भैंसे चोरी कर ले गए पीड़िता ने भैस न देख कर एक सौबारह फोन किया और रहीमाबाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग रिपोर्ट राम लखन रहीमाबाद | लखनऊ के सहादतगंज जिला स्वास्थ्य समिति गोदरेज फैमिली हेल्थ इंडिया इमबेड प्रोग्राम के सहयोग से संचालित परियोजना के अंतर्गत विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया शीतला देवी वार्ड के लाल जूनियर हाई स्कूल में मलेरिया दिवस मनाया गया रिपोर्ट राजकुमार लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी का उन्नाव में कार्यक्रम को लेकर  बंधुवर सादर प्रणाम कल दिनांक 25 अप्रैल 2025 दोपहर 12:00 बजे से वक्फ बोर्ड सुधार जन जागरण अभियान रिपोर्टर सीमा मौर्य उन्नाव | भाकियू लोकतांत्रिक संगठन का बढ़ता कारवां 24/04/2025 को भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश अवस्थी दद्दू के अगुवाई में जिला अध्यक्ष लखनऊ अतुल कुमार वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र यादव एवं रिजवान अहमद की उपस्थित में संगठन की नीतियों से प्रभावित हो राजेंद्र कुमार प्रजापति ने ढेड़ दर्जन से अधिक साथियों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण | ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ रहीमाबाद* *नवनियुक्त थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया।* *रहीमाबाद थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है।* *इंस्पेक्टर द्विवेदी ने रहीमाबाद चौराहे, कस्बा और आसपास के बाजार क्षेत्रों में गश्त की। रिपोर्ट राम लखन रहीमाबाद | मलिहाबाद। रजवाड़ा लॉन में ब्राह्मण परिवार लखनऊ की तरफ से विचार विमर्श बैठक भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव और एवं उनकी शोभा यात्रा के आयोजन के लिए आयोजित की गई रिपोर्ट राम लखन मलिहाबाद |
Traffic tail

कांग्रेस का परिवार सत्ता के बिना जी नहीं सकता, चुनाव जीतने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं : भाजपा हरियाणा से मिले आशीर्वाद पर हमने बात की थी, आज महाराष्ट्र के सभी शहरों ने आज स्पष्ट राय रखी है। बद्दी 24 नवम्बर सतीश जैन 

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

कांग्रेस का परिवार सत्ता के बिना जी नहीं सकता, चुनाव जीतने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं : भाजपा

हरियाणा से मिले आशीर्वाद पर हमने बात की थी, आज महाराष्ट्र के सभी शहरों ने आज स्पष्ट राय रखी है।

बद्दी 24 नवम्बर सतीश जैन

शिमला, भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में पार्टी को अभूतपूर्व आर्शीवाद देने के लि जनता का आभार एवं जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर द्वारा की गई, जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र संजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा देश के अलग-अलग भागों में कांग्रेस के पुराने लोग हैं जो अपने जमाने की कांग्रेस को ढूंढ रहे हैं लेकिन आज की कांग्रेस की आदत, व्यवहार से साफ पता चल रहा है कि ये वो कांग्रेस नहीं है। कांग्रेस में आतंरिक रूप से असंतोष की ज्वाला भड़क चुकी है। एक परिवार को कांग्रेस चलाने का हक है, केवल वही काबिल हैं, बाकी सब नहीं – इनकी इसी सोच ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के लिए वहां काम करना मुश्किल कर दिया है। कांग्रेस का परिवार सत्ता के बिना जी नहीं सकता। चुनाव जीतने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। दक्षिण में जाकर उत्तर को, उत्तर में जाकर दक्षिण को और विदेश में जाकर देश को गाली देना – यही इनका काम है। हर दिन नया झूठ बोलते रहना, कांग्रेस और उसके परिवार की सच्चाई बन गई है। आज कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो गया है। इसका रिमोट देश के बाहर है। इससे बचना जरूरी है। कांग्रेस की हकीकत जानना जरूरी है। हरियाणा से मिले आशीर्वाद पर हमने बात की थी। आज महाराष्ट्र के सभी शहरों ने आज स्पष्ट राय रखी है। शहरी क्षेत्रों के गरीब, मिडिल क्लास ने भाजपा का समर्थन किया है। आधुनिक भारत का संदेश दिया है। हमारे महानगरों ने विकास को चुना है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना है। विकास की बाधाओं को नकार दिया है। आज का शहरी भारत इज ऑफ लिविंग चाहता है, इसके लिए उनका भरोसा भाजपा-एनडीए पर है। आज भाजपा देश के युवाओं को नए-नए सेक्टर में अवसर देने का काम कर रही है। स्टार्टअप के लिए बीजेपी नीतियां बना रही है, निर्णय ले रही है। हमारा मानना है कि भारत के शहर विकास का इंजन हैं। शहर के विकास से गांव को ताकत मिलती है। हमारे शहर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों के लिस्ट में आए हैं। बीजेपी-एनडीए की सरकारें इसी लक्ष्य के लिए काम कर रही है।

संजय सूद ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। सूद ने महाराष्ट्र जीत को रिकॉर्ड जीत बताया।

 

कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, भाजपा वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर, जिला महामंत्री राजीव पंडित, मंडल अध्यक्ष सुनील धर, कुसुम सदरेट, अनूप वैद, तरुण राणा, चंद्रशेखर, संजीव, सत प्रकाश मानक, राजिंदर शर्मा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और भी

मलिहाबाद लखनऊ थाना रहीमाबाद के अंतर्गत बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों की तीन भैंसे चोरी कर ले गए पीड़िता ने भैस न देख कर एक सौबारह फोन किया और रहीमाबाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग रिपोर्ट राम लखन रहीमाबाद

लखनऊ के सहादतगंज जिला स्वास्थ्य समिति गोदरेज फैमिली हेल्थ इंडिया इमबेड प्रोग्राम के सहयोग से संचालित परियोजना के अंतर्गत विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया शीतला देवी वार्ड के लाल जूनियर हाई स्कूल में मलेरिया दिवस मनाया गया रिपोर्ट राजकुमार लखनऊ

भाकियू लोकतांत्रिक संगठन का बढ़ता कारवां 24/04/2025 को भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश अवस्थी दद्दू के अगुवाई में जिला अध्यक्ष लखनऊ अतुल कुमार वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र यादव एवं रिजवान अहमद की उपस्थित में संगठन की नीतियों से प्रभावित हो राजेंद्र कुमार प्रजापति ने ढेड़ दर्जन से अधिक साथियों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?