लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण के अंतर्गत वेब पोर्टल पर एएसआई अनुसूची को स्वत: संपूरित करने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन बद्दी, 22 नवंबर सतीश जैन  भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग, क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला द्वारा शुक्रवार को बद्दी में वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण अनुसूची को वेब पोर्टल पर स्वत: संपूरित करने के लिए औद्योगिक इकाइयों के लिए एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण के अंतर्गत वेब पोर्टल पर एएसआई अनुसूची को स्वत: संपूरित करने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन

बद्दी, 22 नवंबर सतीश जैन

भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग, क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला द्वारा शुक्रवार को बद्दी में वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण अनुसूची को वेब पोर्टल पर स्वत: संपूरित करने के लिए औद्योगिक इकाइयों के लिए एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

सम्मेलन का आयोजन बद्दी के झाड़माजरी स्थित बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ औद्योगिक संघ के सभागार में किया गया व इसमे में नालागढ़ और बद्दी के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विनिर्माण क्षेत्रों की वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण में चयनित इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन का उद्घाटन उप निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग, क्षेत्रीय कार्यालय शिमला अजय कुमार कुमावत ने किया|

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजय कुमार कुमावत, उप निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग, हिमाचल प्रदेश क्षेत्र ने वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्र किए गए आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला और इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे रिटर्न को समयबद्ध अवधि मेँ स्वत: संपूरित करें, व यदि किसी भी कठिनाई का सामना करने पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी को संपर्क किया जा सकता है।

कैम्प का आयोजन फलदायक रहा और उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने इसमें सक्रिय भाग लिया। उनके द्वारा उठाए गए अधिकांश प्रश्नों का समाधान किया गया और यह भी महसूस किया गया कि भविष्य में इस तरह के कैम्पों को नियमित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर विभाग के शिमला कार्यालय से उप निदेशक अजय कुमावत सहायक प्रबंधक अवतार सिंह, सुमित,एस एस ओ वीर सिंह भल्ला, पिंटू शर्मा,आशीष कुमार, विजय कुमार, ठाकुर दत्त, संतोष कुमार, मेहर चंद,सहदेव,संदीप, छेरिंग, बीडी नेगी,संजय कुमार, साहिल कुमार,कार्यलय सचिव सोनी कुमार सहित 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?