लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित बददी , 20 नवम्बर- सतीश जैन  ज़िला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला-2024 के आयोजन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित

बददी , 20 नवम्बर- सतीश जैन

ज़िला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला-2024 के आयोजन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मनमोहन शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेला 13 से 15 दिसंबर, 2024 तक नालागढ़ स्थित हेरिटेज पार्क में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 13 दिसम्बर, 2024 को मेले का शुभारम्भ करेंगे।

उपायुक्त ने मेले के सफल आयोजन के लिए गठित समितियों के अध्यक्षों व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ मेले के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था तथा बेहतर यातायात संचालन सुनिश्चित बनाने, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य आवश्यक सेवाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ को निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर और पशुपालन विभाग को निःशुल्क श्वान रेबीज वैक्सीनेशन शिविर लगाने के उचित निर्देश भी दिए।

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में रेडक्रॉस समिति पूरे विश्व में अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मेले का सफल आयोजन नालागढ़ उपमण्डल के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के सहयोग से मेला पूर्ण रूप से सफल रहेगा।

उन्होंने कहा कि मेले से प्राप्त आय रेडक्रॉस समिति के संसाधनों को बढ़ाकर पीड़ित मानवता की भलाई के कार्यों को और आगे ले जाने में सहायता करेगी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह तथा उद्योगपतियों से रेडक्रॉस मेले में प्रदर्शनी व बिक्री स्टॉल लगाने का आग्रह किया।

बैठक में प्रदर्शनी, खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, बेबी शो, फ्लावर शो, डॉग शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा विजेताओं को आकर्षक इनाम देने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में रेडक्रॉस मेले में बैठने की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक संध्याओं में बुलाए जाने वाले कलाकारों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ संगठन के महासचिव वाइ.एस. गुलेरिया, नगर परिषद नालागढ़ तथा अन्य उपस्थित समाजसेवियों ने मेले के सफल आयोजन के लिए अधिक से अधिक अनुदान तथा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विधायक एवं उपायुक्त ने तदोपरांत अन्य अधिकारियों सहित मेला स्थल का निरीक्षण भी किया।

नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष वंदना बंसल, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार, उपमण्डलाधिकारी बद्दी विवेक महाजन, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद, खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ नियोन शर्मा, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?