लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

वी हेल्प फाउंडेशन २०१७ से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य उन लोगो तक पहुँचने का है। जो सही में ज़रूरतमंद है वो लोग जो जैसे तैसे अपना जीवन गुजार रहे है पर किसी से कुछ कहते नहीं किसी से कुछ माँगते नहीं।

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

वी हेल्प फाउंडेशन २०१७ से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य उन लोगो तक पहुँचने का है। जो सही में ज़रूरतमंद है वो लोग जो जैसे तैसे अपना जीवन गुजार रहे है पर किसी से कुछ कहते नहीं किसी से कुछ माँगते नहीं।

वी हेल्प फाउंडेशन के सचिव श्री नावेद अहमद जी ने बताया कि ये संस्था ऐसे जरूरत मंद लोगों को चिह्नित करती है। और फिर उनकी ज़रूरतों का पूरी तरह से ख्याल रखने की पूरी कोशिश करती है। चाहे वो रोज़ मर्रा की ज़रूरत से संबंधित चीज़ हो, स्वस्थ से संबंधित चीज़ हो, या फिर बच्चों की पढ़ाई से संबंधित पुस्तकें आदि हो। साथ ही साथ वी हेल्प फाउंडेशन और भी अन्य काम जैसे फ्री हेल्थ कैम्प, मेडिकल कैंप, डेंटल कैम्प का भी आयोजन अलग अलग ज़िलो में अलग अलग क्षेत्रों में समय समय पर करती रहती है। जिससे लोगों को इसका लाभ होता रहे। अभी हाल में ही ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमे ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को ब्लड डोनेशन के लिये जागरूक किया गया और लोगो ने आगे आ के रक्तदान किया जिसके चलते वी हेल्प फाउंडेशन को माननीय महामहिम श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी द्वारा सम्मानित भी किया गया। वी हेल्प फॉडनेशन की टीम दुबग्गा सब्जी मंडी के पीछे बनी झुग्गी झोपड़ियों वाली बस्ती में कई हफ्तों से कम कर रही है और वहा बच्चों के माता- पिता को प्रेरित किया कि वो बच्चों की शिक्षा के लिए इस अभियान का हिस्सा बने। लगभग 100-120 बच्चे उस झुग्गी में देखे गए और उनके माता-पिता से बात की गई तो उन्होंने इस अभियान की बहुत प्रशंसा की। वी हेल्प फाउंडेशन के सचिव श्री नावेद अहमद जी ने बताया कि संस्था एक नये एजुकेशन मॉडल का प्रारंभ आज से कर रही है। जिसका नाम झुग्गी पाठशाला है ये उन बच्चो के लिये है जो झुग्गी झोपड़िओ एवं बस्तियों में रहते हैं। छेदोड्या खेड़ा दुबग्गा में स्थापित झुग्गी पाठशाला जहां बस्ती के बच्चों को स्कूल बैग और बुक्स के साथ निशुल्क शिक्षा मिलेगी। इस पाठशाला को स्कूल क्लास की दृष्टि से ही बनाया गया है जहां स्कूल जैसे ही टेबल, चेयर, बोर्ड आदि का प्रबंध किया गया है और उच्च अध्यापक जो बच्चों को प्रेम व सेवा भाव से अच्छा पढ़ाए। वी हेल्प फाउंडेशन के सचिव श्री नावेद अहमद जी ने बताया कि शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है जिससे लोगों के जीवन में प्रकाश आ सकता है और बस्ती की यह वर्तमान स्थिति भी शिक्षा से ही दूर की जा सकती है उन्होंने एक स्लोगन देते हुए कहा कि – आओ बनाएं एक बेहतर कल – शिक्षा ही है इसका हल इस काम को करने के लिए आप सब के सुझाव और साथ की जरूरत पड़ेगी। हम सब मिलकर शिक्षा का प्रकाश फैलाने की कोशिश करें। आज इस निःशुल्क पाठशाला बच्चों को बैग्स एवं किताबें भी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में सचिव नावेद अहमद जी के साथ- साथ उबैद अहमद, मुकेश कुमार, जावेद अहमद, श्याम सिंह, बबलू शर्मा, केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी , अकरम पठान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?