लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्रदेश सरकार का मूल उद्देश्य – हरदीप सिंह बावा बद्दी 7नवम्बर सतीश जैन  नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। हरदीप सिंह बावा आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामशहर में आयोजित ‘विधायक जनता के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्रदेश सरकार का मूल उद्देश्य – हरदीप सिंह बावा

बद्दी 7नवम्बर सतीश जैन

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। हरदीप सिंह बावा आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामशहर में आयोजित ‘विधायक जनता के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

हरदीप सिंह बावा ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्रदेश सरकार का मूल उद्देश्य है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोगों की विभिन्न समस्याओं को घर-द्वार के समीप निर्धारित समयावधि में सुलझाया जाए ताकि लोगों के समय और धन की बचत हो सके।

उन्होंने विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लेकर निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि स्थानीय क्षेत्र की मांग के अनुसार विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

‘विधायक जनता के द्वार’ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रामशहर, मित्तियां, नण्ड, लुनस, बहेड़ी, डोली, साई चरोग, कोइड़ी, धर्माणा तथा पोले दा खाला के नागरिकों द्वारा 108 मामले प्रस्तुत किए गए जिसमें से 91 मांगे तथा 17 शिकायतें प्रस्तुत की गई थी। कार्यक्रम के दौरान 40 मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया तथा शेष मामले सम्बन्धित विभागों को सुलझाने के लिए प्रेषित किए गए।

हरदीप सिंह बावा ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत रामशहर में 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक सेवा केन्द्र का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार, ग्राम पंचायत रामशहर की प्रधान कृष्णा शर्मा, ग्राम पंचायत धर्माणा के प्रधान रामचंद, ग्राम पंचायत नण्ड की प्रधान सपना, ग्राम पंचायत डोली की प्रधान सीता देवी, ग्राम पंचायत कोइड़ी की प्रधान गंगा देवी, तहसीलदार रामशहर सतिन्दर जीत, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद, लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता परवरसर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

.0.

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?