लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

घर से आए थे कमाने, लेकिन जो था वह भी गंवा बैठे  – बिलासपुर के युवक की घर के बाहर से बाइक चोरी  – सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पांच माह से पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग  बीबीएन :  पुलिस जिला बद्​दी में चोरियों के मामलों कमी जरूर आई है, लेकिन अब भी चोरी हुए कई मोटरसाइकिल व सामान को पुलिस नहीं ढूंड निकाल सकी है। जिला बिलासपुर का एक युवक कुछ समय पहले अपने मोटरसाइकिल पर बद्​दी में रोजगार के जरिए कुछ कमाने के लिए पहुंचा था, लेकिन यहां पहुंचते ही कुछ दिनों के बाद घर के सामने खड़ा उसका 90 हजार का मोटरसाइकिल ही चोरी हो गया।

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

घर से आए थे कमाने, लेकिन जो था वह भी गंवा बैठे

– बिलासपुर के युवक की घर के बाहर से बाइक चोरी

– सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पांच माह से पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

बीबीएन :

पुलिस जिला बद्​दी में चोरियों के मामलों कमी जरूर आई है, लेकिन अब भी चोरी हुए कई मोटरसाइकिल व सामान को पुलिस नहीं ढूंड निकाल सकी है। जिला बिलासपुर का एक युवक कुछ समय पहले अपने मोटरसाइकिल पर बद्​दी में रोजगार के जरिए कुछ कमाने के लिए पहुंचा था, लेकिन यहां पहुंचते ही कुछ दिनों के बाद घर के सामने खड़ा उसका 90 हजार का मोटरसाइकिल ही चोरी हो गया। घर के लिए चार पैसे कमाने आया यह युवक अब पिछले पांच माह से परेशान है कि वह किस मुंह से घर वापस जाएगा। मामला बद्​दी पुलिस थाना क्षेत्र का है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में टोरेंट पार्क के पास घर के सामने अन्य वाहनों के साथ ही युवक शुभम पराशर मूल निवासी बलोह पंचायत, थाना झंडूता जिला बिलासपुर ने अपना मोटरसाइकिल खड़ा किया। जून माह की 28 तारीख को वह कंपनी से रात को घर आया और बाइक को खड़ा करने के बाद सो गया। जब सुबह डयूटी जाने का समय आया तो घर के बाहर से बाइक गायब था। शुभम ने बताया कि उसका स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर एचपी 89-6037 नंबर पिछले पांच माह से गायब है और अब तक कई बार वह पुलिस थाना बद्​दी के चक्कर काट चुका है। पुलिस इस मामले में उसके साथ जरा भी सहयोग नहीं कर रही है। शुभम ने बताया कि वह कई बार पुलिस थाना में इस उम्मीद में गया कि कहीं से कोई खबर मिलेगी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पिछले पांच माह से युवक मानसिक परेशानी से जूझ रहा है और पुलिस प्रशासन क्षेत्र में वारदातें कम होने के दावे कर रही है। डीएसपी बद्​दी अभिषेक ने बताया कि वह इस मामले में आईओ से पूरा अपडेट लेंगे और चोरी हुए मोटरसाइकिल को ढूंडने का पूरा प्रयास करेंगे।

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?