लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

राज्य उत्तर प्रदेश हरदोई जिले में पत्नी से मिलने की ऐसी चाहत… मायके से नहीं आई तो बाढ़ के पानी में कूदा पति पत्नी से मिलने की चाह में एक पति बाढ़ के गहरे पानी में कूद गया. पति बाढ़ को खुद पार करके अपनी पत्नी से मिलना चाहता था. पानी से जब शख्स की आवाज सुनाई देने लगी तो रेस्क्यू टीम ने उसे बचाया , रिपोर्ट

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

राज्य उत्तर प्रदेश

पत्नी से मिलने की ऐसी चाहत… मायके से नहीं आई तो बाढ़ के पानी में कूदा पति

पत्नी से मिलने की चाह में एक पति बाढ़ के गहरे पानी में कूद गया. पति बाढ़ को खुद पार करके अपनी पत्नी से मिलना चाहता था. पानी से जब शख्स की आवाज सुनाई देने लगी तो रेस्क्यू टीम ने उसे बचाया.

 

पत्नी से मिलने की ऐसी चाहत… मायके से नहीं आई तो बाढ़ के पानी में कूदा पति

पत्नी से मिलने के लिए बाढ़ में कूदा

 

 

आदर्श त्रिपाठी, हरदोई |

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं. गांवों तक पहुंचाने के लिए स्टीमर बोट या नाव का सहारा लेना पड़ता है. लेकिन इसी इलाके का एक शख्स अपनी पत्नी से मिलने की चाहत में बिना अपनी जान की परवाह किए बाढ़ के पानी में कूद गया. शख्स की पत्नी अपने मायके में थी. दरअसल, पति को अपने ससुराल जाने के लिए बाढ़ के पानी से गुजरना पड़ता. पति ने बिना कुछ सोचे समझे बाढ़ के पानी में छलांग लगा दी.

 

 

हालांकि, युवक के चीखने और चिल्लाने की आवाज को सुनकर वहां पर मौजूद फ्लड पीएसी के जवानों ने युवक का रेस्क्यू किया है. उन लोगों ने यह भी बताया कि वह युवक शराब के नशे में था और ससुराल तक तेज रफ्तार और गहरे बहाव वाले पानी को पार करके जाना चाह रहा था. लेकिन उसकी काम के कारण उसकी जान जोखिम में आ गई. उसकी जिद को देखते हुए उसका रेस्क्यू करने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया.

 

ससुराल जाने की जिद पर अड़ा

गर्रा नदी में आई बाढ़ को देखते हुए फ्लड पीएसी के जवान 24 घंटे बाढ़ क्षेत्र में कड़ी ड्यूटी निभा रहे हैं. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात हैं. बरेली गांव के पास में शाहाबाद पाली मार्ग की पुलिया तेज बहाव के कारण कट गई है. आस-पास के करीब 46 गांव पूरी तरीके से जलमग्न हो गए हैं. ऐसे में गांव तक जाने के लिए सिर्फ नाव और स्टीमर वोट को ही जाने का रास्ता है.

 

 

पीएसी टीम के आरक्षी अरविंद सिंह ने बताया कि वो रोहित यादव के साथ में कटी हुई पुलिया के पास ड्यूटी कर रहा था. तभी चीखने की आवाज गहरे पानी से आने लगी. उसने ध्यान देकर देखा तो एक शख्स पानी में डूब रहा था. तुरंत रेस्क्यू के लिए तैनात दोनों आरक्षियों ने गहरे दलदली पानी में कूद कर शख्स को बाहर निकाला, लेकिन फिर उसके बाद उसने पानी में जंप लगा लिया. अपनी ससुराल जाने की जिद कर रहा था जो बाढ़ में गहरे पानी के बहाव के बीच में गांव स्थित है वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गहरे पानी को पार कर जाना चाह रहा था.

 

बार-बार समझाने पर भी नहीं माना

आरक्षी अरविंद सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पिहानी का रहने वाला है. उसका नाम संदीप कुमार है. उसकी जिद की वजह से उसकी जान भी डूबने से जा सकती थी. डूबते समय लोगों ने उसे बार-बार समझाया कि वो बाहर निकले नहीं तो डूब सकता है. वो गहरे पानी को पार ना करें. इससे उसकी जान भी जा सकती है. रेस्क्यू करने के बाद में युवक को पाली पुलिस को सौंप दिया गया.

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?