लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा प्रधान राजेश जिंदल ने सम्मानित की आयोजक संस्थाए योग भारती के संगठन मंत्री डा. किशोर ठाकुर ने करवाया योग प्रोटोकोल बददी में राज्य स्तरीय योग दिवस में साधकों ने सीखी योग क्रियाएं बददी, 21 जून। सतीश जैन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन दशहरा मैदान बददी में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेश जिंदल उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा श्रीकंात शर्मा ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने शिरकत की। जबकि पूरे बीबीएन से आए हुए लोगों को योग भारती के प्रदेश संगठन मंत्री व उनकी टीम ने योगाभ्यास करवाया। सवाददाता सतीश जैन हिमाचल प्रदेश

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा प्रधान राजेश जिंदल ने सम्मानित की आयोजक संस्थाए योग भारती के संगठन मंत्री डा. किशोर ठाकुर ने करवाया योग प्रोटोकोल बददी में राज्य स्तरीय योग दिवस में साधकों ने सीखी योग क्रियाएं

बददी, 21 जून। सतीश जैन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन दशहरा मैदान बददी में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेश जिंदल उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा श्रीकंात शर्मा ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने शिरकत की। जबकि पूरे बीबीएन से आए हुए लोगों को योग भारती के प्रदेश संगठन मंत्री व उनकी टीम ने योगाभ्यास करवाया। उन्होने कहा कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए कई लाभ प्रदान करता है, जिनमें तनाव और चिंता को कम करना, दर्द को कम करता है, लचीलापन और संतुलन में सुधार कर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है वहीं पाचन तंत्र में सुधार करके मन की एकाग्रता और स्मृति में वृद्धि के अलावा मानसिक शांति प्रदान करता है।

————————————-

इस बार की थीम खुद के लिए और समाज के लिए-जिंदल

मुख्य अतिथि राजेश जिंदल ने कहा कि इंटरनेशनल योग दिवस का आयोजन हर साल किसी खास थीम को ध्यान में रखते हुए ही किया जाता है। इस साल यानि विश्व योग दिवस 2024 की थीम खुद के लिए और समाज के लिए योग रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की खास थीम स्वयं और समाज के लिए योग रखी गई है। यानि खुद को स्वस्थ रखो और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ो। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने इस आयोजन के लिए योग भारती और हरिओम योगा सोसाईटी समेत तमाम संस्थाओं का आभार जताया और धन्यवाद किया। अशोक राणा योग में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर कांगडा जिले के जयसिंहपुर से यहां पधारे थे। बाद में मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाली तमाम संस्थाओं , योग साधकों व योग प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नोबल चैरिटेबल सोसाईटी के अध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने आयोजन के लिए संगठन को बधाई दी।

—————————————

नगर परिषद दूर रही आयोजन से-

इस बार नगर परिषद बददी ने योग दिवस के आयोजन से पूरी तरह दूरी बनाई रखी और परिषद ने संबधित मैदान की सफाई करवाना भी गवारा नहीं समझा। पालिका के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की और न ही इस मैदान की सफाई करवाई। दशहरा मैदान में चहुं ओर गदंगी पसरी हुई थी जो कि लोगों को स्वच्छता के प्रति चिढ़ा रही थी। जबकि सभी अधिकारियों व पार्षदों को निमंत्रण पत्र दिए गए थे।

कैपशन-योग दिवस पर बददी में मुख्य अतिथि राजेश जिंदल को सम्मानित करते आयोजक। बददी-1

कैपशन-बददी में योग दिवस पर योग करते साधक। बददी-2

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?