लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

हाइलाइट्स

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 05 जनवरी, 2024 से शुरू होगी
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा में हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा

नई दिल्ली (SBI Clerk Prelims Exam 2024). हर साल बड़ी संख्या में युवा बैंक में नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं. लेकिन बैंक में नौकरी मिलना आसान नहीं होता है. इसके लिए कठिन प्रतियोगी परीक्षा पास करनी पड़ती है. भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार www.sbi.co.in पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

एसबीआई में क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट के 8773 पदों पर भर्ती की जाएगी (SBI Recruitment 2024). इसके लिए पहले चरण यानी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5, 6, 11 और 12 जनवरी, 2024 को किया जाएगा. एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं (SBI Clerk Prelims Exam 2024 Admit Card).

SBI Clerk Prelims Exam 2024: एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और 1 वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से एक) साथ लेकर जाएं, अभ्यर्थी ने एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय जो फोटोग्राफ अपलोड की हो, उसकी कम से कम 8 कॉपी साथ लेकर जाएं. इससे आपको वेरिफिकेशन के समय कोई परेशानी नहीं होगी.

SBI Clerk Prelims Exam 2024: कितने बजे पहुंचें परीक्षा केंद्र?
परीक्षार्थियों को एग्जाम के समय से कम से कम 1 घंटे पहले सेंटर पर पहुंच जाना चाहिए. देरी होने पर आपको एंट्री नहीं दी जाएगी. अपने साथ सिर्फ आवश्यक दस्तावेज लेकर जाएं. एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाने की अनुमति नहीं है. अपने साथ मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न लेकर जाएं.

SBI Clerk Prelims Exam 2024: एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न क्या है?
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम एग्जाम में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा. प्रश्न पत्र में 30 सवाल इंग्लिश लैंग्वेज, 35 प्रश्न न्यूमेरिकल एबिलिटी और 35 प्रश्न रीजनिंग एबिलिटी विषयों से पूछे जाएंगे (SBI Clerk Prelims Exam Pattern). एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने के लिए 60 मिनट यानी 1 घंटा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:
कब होगी परीक्षा पे चर्चा? मिलेगा पीएम मोदी से बात करने का मौका, नोट करें डिटेल

नई नौकरी में सैलरी कैसे बढ़वाएं? मनचाहे वेतन के लिए आजमाएं ये टिप्स

Tags: Bank Job, Jobs news, Recruitment, SBI Bank

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?