लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

सेना में सीधे ऑफिसर बनने का मौका, एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए इस दिन से कर सकेंगे अप्लाई

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

Army NCC Special Entry 2024 : भारतीय सेना में ऑफिसर बनना काफी सारे युवाओं का सपना होता है. सेना में ऑफिसर रैंक पर भर्ती होने के लिए कई तरीके हैं. जिसमें एनडीए, सीडीएस, टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री स्कीम और एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम शामिल है. भारतीय सेना ने इसमें से एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के जरिए भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है.

भारतीय सेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 56वें एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम कोर्स के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आठ जनवरी 2024 से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की लास्ट डेट 6 फरवरी 2024 है. र 56वां एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम कोर्स अक्टूबर 2024 में शुरू होगा. बता दें कि सीडीएस, एनडीए और टीजीसी की तरह एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए भी आवेदन साल में दो बार होते हैं.

एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए योग्यता

एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के जरिए सेना में ऑफिसर बनने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एनसीसी सी सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए. जबकि एनसीसी सी सर्टिफिकेट कम से कम बी ग्रेड के साथ होना चाहिए. इसके लिए उम्र 19 से 25 साल के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया

एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम में उम्मीदवारों का सेलेक्शन एसएसबी इंटरव्यू के जरिए होता है. इसका आयोजन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के प्रयागराज, भोपाल, बैंगलोर और जालंधर केंद्रों पर किया जाता है. एसएसबी इंटरव्यू दो स्टेज का होता है. जो लोग स्टेज-1 में असफल होते हैं उन्हें उसी दिन वापस घर दिया जाता है. फाइनल सेलेक्शन एसएसबी इंटरव्यू में मिले मार्क्स से तैयार मेरिट के आधार पर होता है.

कहां होती है ट्रेनिंग

एसएसबी स्पेशल एंट्री स्कीम कोर्स यानी प्री कमीशन ट्रेनिंग, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में होती है. यहां 49 सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी कर लेने के बाद पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिफेंस मैनेजमेंट एंड स्ट्रेटिक स्टडीज का सर्टिफिकेट मिलता है.

ये भी पढ़ें-
सैनिक स्कूल में कराएं बच्चों का एडमिशन, 28 जनवरी को होगा एग्जाम, अभी करें ये काम
बीएड, पीएचडी व बीएससी नर्सिंग करने के लिए IGNOU है अच्छा विकल्प, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Indian Army Recruitment, Jobs news

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?