लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

Covid 19: कोरोना को लेकर भारत में सर्विलांस, JN.1 वायरस पर क्‍या मिला अपडेट, NTAGI चीफ डॉ. अरोड़ा ने बताया

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

All About Covid-19 JN.1 variant: दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस ने हड़कंप मचा दिया है. चीन से लेकर अमेरिका तक कोविड 19 के नए वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं. सिंगापुर में भी हजारों की संख्‍या में संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं अब भारत में भी कोरोना के जेएन.1 वेरिएंट ने दस्‍तक दे दी है. देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 142 लोग मिले हैं. हालांकि भारत में साल 2020 में कोरोना महामारी के बाद से ही आईसीएमआर का सर्विलांस सिस्‍टम लगातार काम कर रहा है, ताकि किसी भी नए वायरस या म्‍यूटेंट का पता चल सके.

सिंगापुर सहित कई देशों में फैल चुके JN.1 को लेकर भारत में भी चिंता जताई जा रही है. इसकी लगातार सर्विलांस सिस्‍टम से निगरानी भी की जा रही है. केरल और कर्नाटका में इस वायरस से संक्रमित व्‍यक्तिओं की मौत होने की वजह से न केवल इन राज्‍यों में बल्कि केंद्र सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है और लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है. हालांकि यह कितना खतरनाक है, इसे लेकर एनटीएजीआई के चीफ डॉ. एन के अरोड़ा ने कई बातें बताई हैं.

JN.1 म्‍यूटेंट भारत में तीसरी लहर में आए ओमिक्रोन वायरस फैमिली से ही है. यह ओमिक्रोन के पिरोला वेरिएंट बीए 2.86 का ही सबवेरिएंट है. आंकड़ों के अनुसार भारत में तीसरी लहर में ओमिक्रोन वेरिएंट से बहुतायत में संक्रमण हुआ था लेकिन उससे मौतें नहीं हुई थीं. इसके अलावा इस वेरिएंट से संक्रमित होने और वैक्‍सीनेशन के बाद लोगों में हाइब्रिड इम्‍यूनिटी भी बनी थी.

इस बारे में आईसीएमआर के कोविड टास्‍क फोर्स के चेयरमेन रहे और अब भारत के नेशनल टैक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्‍यूनाइजेशन के चीफ डॉ. एनके अरोड़ा News18hindi से बातचीत में बताते हैं कि भारत में कोविड के बाद लगातार सर्विलांस की जा रही है, ऐसे में जब भी कोई नया वायरस आता है तो पहली बात ये है कि इसका पता तुरंत चल जाता है, दूसरा सर्विलांस के लिए भी हर एक वायरस को पिक किया जाता है, ताकि उसके बारे में गहराई से पता किया जा सके. जहां तक इस नए वेरिएंट JN.1 की बात है तो पैनिक करने की बिल्‍कुल जरूरत नहीं है. यह सामान्‍य वैरिएंट है. यह खतरनाक नहीं है.

एहतियात बरतते रहें… 
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का ये नया वेरिएंट खतरनाक नहीं है लेकिन सर्दी, जुकाम, वायरल में जैसे सावधानियां बरतते हैं और परिवार में एक के होने पर दूसरे लोग इसकी चपेट में न आएं, ऐसे बचाव करते हैं, वैसे करते रहें. हाथों को साबुन से धोएं, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्‍क पहनें. जो लोग किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, कोमोरबिड हैं, वे मास्‍क पहनें और सार्वजनिक स्‍थानों पर कम से कम जाएं.

Tags: COVID 19, Covid 19 Alert, Health News

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?