लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

द्वारका एक्‍सप्रेसवे नहीं गुरुग्राम में घर खरीदने की ये है बेस्‍ट जगह, 8 सड़कों से कनेक्टिविटी, मेट्रो-बिजनेस पार्क सब पास

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

Gurgaon News: गुरुग्राम में बसने का सपना देख रहे लोगों को अब द्वारका एक्‍सप्रेसवे की ओर भागने की जरूरत नहीं है. उससे भी बेहतर एक और जगह है जो गुड़गांव में घर खरीदारों के लिए सबसे बेस्‍ट प्‍लेस साबित हो रही है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में आईं कई रियल एस्‍टेट रिपोर्ट्स कह रही हैं. गुरुग्राम के सेंट्रल में स्थित इस जगह पर घर लेना आपको स्‍वर्ग का सा अहसास करा सकता है, इसकी वजह है, यहां पर मौजूद सभी सुविधाएं. इसी वजह से यह इलाका गुड़गांव के टॉप इलाके में शुमार हो रहा है.

द्वारका एक्‍सप्रेसवे से रणनीतिक रूप से जुड़ा यह इलाका माइक्रो मार्केट रियल एस्‍टेट का हॉटस्‍पॅाट बनता जा रहा है. सबसे बड़ी बात है कि यहां कने‍क्टिविटी चमत्‍कार के रूप में उभरी है, गुरुग्राम का शायद ही ऐसा कोई इलाका हो, तो 8 सड़कों से लिंक होता हो, लेकिन ये इलाका ऐसा ही है.

हम बात कर रहे हैं गुरुग्राम के सेक्‍टर 37 डी की. द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ स्थित यह क्षेत्र एसपीआर, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, डीएमआईसी, एनएच-8, केएमपी एक्सप्रेसवे और आईएमटी मानेसर जैसे 8 प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों या सड़कों से कनेक्‍ट होते हुए शहर के कई बड़े डेस्टिनेशन से सीधा जुड़ा है. हाल ही में खोला गया द्वारका एक्‍सप्रेसवे क्लोवरलीफ इंटरचेंज भी इसके लिए एक गेम-चेंजर के रूप में उभरा है. जिसकी वजह सेन केवल ट्रैफिक कम हुआ है बल्कि इस सेक्‍टर से सेक्टर 81 से 95 के लिए आवागमन तेज हो गया है.

इसके अलावा, सेक्‍टर 37 डी से सेक्टर 10 ए में बनने जा रहा मेट्रो स्टेशन सिर्फ 2 मिनट की दूरी पर है. बेहतरीन इन्‍फ्रास्ट्रक्‍चर की वजह से इसे जबदर्स्‍त मांग वाले हाउसिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है. यहां से आने वाले दिनों में मिलेनियम सिटी सेंटर और साइ‍बर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने वाली है.

इस इलाके में आ रहा बूम, बढ़ रहीं कीमतें..
सेक्टर 37डी में रियल एस्टेट बूम और मैजिक ब्रिक्स की Q2 FY23-24 रिपोर्ट बताती है कि द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ यह क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है. यहां रियल एस्‍टेट और प्रॉपर्टी की दरों में 25% की वृद्धि और सालाना आधार पर 50% की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है. यही वजह है कि सेक्टर 37 डी घर खरीदारों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया है. यहां कई लक्‍जरी और लो बजट योजनाएं भी आ रही हैं.

रवि अग्रवाल, सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक, सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड कहते हैं कि गुरुग्राम के सेंटर में स्थित, सेक्टर 37डी साइबर हब और मानेसर से निर्बाध कनेक्शन के साथ आधुनिक जीवन के लिए बेहतरीन है. गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी और द्वारका एक्सप्रेसवे इससे कनेक्टिविटी को आसान बनाते है, जिससे यह मिल्लेनीयल्स, मध्यम आय और घर चाहने वालों के लिए इसे सबसे सही जगह बनाता है. यह इलाका इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के भी पास है. एक्सप्रेसवे के किनारे आगामी सेक्टर 10ए मेट्रो स्टेशन और ग्लोबल सिटी की घोषणा ने पिछले 3 वर्षों में प्रॉपर्टी की कीमतों में 65.9% और पिछले 5 वर्षों में 58.9% की वृद्धि की है. सेक्टर 37डी सिर्फ एक स्थान नहीं है यह संभावनाओं का केंद्र है.

Tags: Gurgaon S07p09, Gurugram

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?