लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

पहले से कितना खतरनाक है कोरोना का नया सब-वेरिएंट JN.1? जानें इसके लक्षण, क्या डरने की है जरूरत

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

कोरोना के नए सब-वेरिएंट की पहचान पहली बार लग्जमबर्ग में किया गया था.
कोरोना वायरस का नया सब-वेरिएंट इम्यून सिस्टम को चकमा देने में माहिर है.

नई दिल्लीः दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है. इस बार कोरोना का नया सब-वेरिएंट जेएन.1 चिंता का सबब बना हुआ है. इस वेरिएंट की पहचान सबसे पहले लग्जमबर्ग में हुई थी. भारत के केरल राज्य में इस वेरिएंट का पहला मामला सामने आ चुका है. केरल के साथ-साथ कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बीते रविवार को कोरोना के चलते पांच लोगों की मौत हो गई. भारत सरकार ने अलग-अलग राज्यों को कोरोना को लेकर एहतियात बरतने की एडवाइजरी जारी की है.

जानें कितना खतरनाक है जेएन.1
कोविड-19 का यह नया सब-वेरिएंट इम्यून सिस्टम को चकमा देने में माहिर है. इसके लक्षण पिछले वेरिएंट्स की तरह ही हैं. इनमें बुखार, बहती नाक, गले में खराश, सिरदर्द और पेट दर्द व दस्त जैसे लक्षण शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक नए सब-वेरिएंट से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्याएं अधिक हो सकती हैं. वहीं रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने संकेत दिया है कि ऐसे कोई सबूत नहीं हैं, जिससे पता चले कि अन्य वेरिएंट्स की तुलना में जेएन.1 ज्यादा घातक है. साथ ही यह भी कहा गया है कि भले ही यह वेरिएंट इम्यून सिस्टम को चकमा देने में सक्षण हो. लेकिन इसके कारण अधिक गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में वृद्धि होने के आसार बेहद कम हैं.

सतर्क और सावधान रहने की अपील
विशेषज्ञों ने जेएन.1 वेरिएंट को लेकर सतर्क और सावधान रहने को कहा है. इसके मुताबिक वैक्सीनेशन के कारण हमारा शरीर वायरस के अलग-अलग स्ट्रेन से लड़ने में सक्षम है. जेएन.1 का पहला मामला सितंबर में संयुक्त राज्य अमेरिका में मिला था. चीन में 15 दिसंबर को 7 मामले पाए गए, जिससे इसके प्रसार को लेकर चिंता पैदा हो गई है. रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने चेतावनी दी कि कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के ताजा मामले अमेरिका की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं. सीडीसी के ट्रैकिंग से पता चलता है कि कोरोना का नया सब-वेरिएंट बढ़ते केस का कारण बन रहा है.

पहले से कितना खतरनाक है कोरोना का नया सब-वेरिएंट JN.1? जानें इसके लक्षण, क्या डरने की है जरूरत

स्पाइक प्रोटीन करेगा वायरस की मदद
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के काराकुलम में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला में कोरोना वायरस का यह नया सब-वेरिएंट मिला था. जेएन.1 ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट पिरोला से ही म्यूटेट होकर निकला है. इसमें स्पाइक प्रोटीन शामिल है, जो शरीर के अंदर वायरस की गंभीरता को बढ़ाने और इम्यून सिस्टम को चकमा देने में मददगार हो सकता है. स्पाइक प्रोटीन लोगों को संक्रमित करने में वायरस की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस वजह से, जो डोज दिए जा रहे हैं, वो स्पाइक प्रोटीन को भी टारगेट करते हैं.

Tags: Coronavirus, Coronavirus Case in India

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?