लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

‘जरूरी नहीं कि खालिस्‍तानियों के मुद्दे एक जैसे हों…’, अमेरिका और कनाडा की जांच पर बोले जयशंकर

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्‍ली. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अमेरिका और कनाडा के अलग-अलग आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘यह जरूरी नहीं है कि दोनों मुद्दे एक जैसे हों.’ दरअसल यह आरोप अमेरिका में खालिस्‍तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्‍या की साजिश संबंधी है. सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता हासिल कर चुका है. उसने ‘सिख फ़ॉर जस्टिस’ संस्‍था बनाई है और भारत में कई आतंकी गतिविधियों के कारण उसे 1 जुलाई 2020 को संशोधित UAPA कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां हम बहुत… हम जो करते हैं उसमें जिम्मेदार, बहुत विवेकपूर्ण हैं. जयशंकर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘मुद्दा यह था कि जब अमेरिकियों ने कुछ मुद्दे उठाए और जरूरी नहीं कि दोनों मुद्दे एक जैसे हों. जब उन्होंने वह मुद्दा उठाया, तो अमेरिकियों ने हमें कुछ विशिष्ट बातें बताईं हैं. इससे पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया था कि गुरपतवंत सिंह पन्नू जो अमेरिका और कनाडा के दोहरे नागरिक हैं; जो कथित तौर पर भारत की साजिश का निशाना थे.

‘भाड़े के बदले हत्या’ की साजिश का मामला दर्ज
अमेरिका ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ ‘भाड़े के बदले हत्या’ की साजिश का मामला दर्ज किया है. इसमें दोषी पाए जाने पर उसे अधिकतम 20 साल की सजा हो सकती है. इस मामले में भारत सरकार ने सभी प्रासंगिक पहलुओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया था. इससे पहले सितंबर में, कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ भागीदारी के बारे में आरोप लगाए थे.

आतंकी निज्‍जर की हत्‍या के आरोपों को भारत ने किया था खारिज
दरअसल निज्जर, प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख और भारत के मोस्‍ट वांटेड आतंकवादियों में से एक था, जो कि जून में मारा गया था. आरोपों को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए भारत ने कहा कि कनाडा को सबूत साझा करना चाहिए- ओटावा के अनुरोध को अब तक अस्वीकार कर दिया गया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने समाचार एजेंसी को बताया कि ‘अंतरराष्ट्रीय संबंधों में समय-समय पर जो होता है, ऐसी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं. इसलिए, हमने बहुत ईमानदारी से कनाडाई लोगों से कहा है कि देखिए, यह आप पर निर्भर है. मेरा मतलब आपकी पसंद से है कि आप चाहते हैं कि हम इसे आगे बढ़ाएँ, इस पर आगे विचार करें या नहीं.’

'जरूरी नहीं कि खालिस्‍तानियों के मुद्दे एक जैसे हों...', अमेरिका और कनाडा की जांच पर बोले जयशंकर

भारत किसी साजिश में शामिल नहीं था, जांच में कर रहे सहयोग
पिछले महीने के अंत में, कनाडा में भारत के उच्चायुक्त, संजय कुमार वर्मा ने भी कहा था कि भारत सरकार कथित रूप से विफल हत्या के प्रयास की अमेरिकी जांच में सहयोग कर रही है. उन्‍होंने उन आरोपों को ‘प्रेरित और बेतुका आरोप’ बताते हुए कहा कि भारत ‘बिलकुल’ और ‘निर्णयपूर्वक’ हत्या या उसकी साजिश में शामिल नहीं था. हालांकि आरोपों के कारण दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव पैदा हो गया था.

Tags: America, Canada, External Affairs Minister S Jaishankar, India, Khalistani Terrorists

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?