लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

राजस्थान: जालोर CMHO का चैंबर सीज, जिला कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, पढ़ें क्या है मामला?

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

जिला न्यायालय का बड़ा फैसला
सीएमएचओ का चैंबर सील करने का दिया आदेश
संविदा कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं करने का मामला

जालोर. संविदा कर्मचारियों का बकाया भुगतान नहीं करने के मामले में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को भीनमाल रोड़ स्थित चिकित्सा विभाग के कार्यालय में सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती के चैंबर को सीज कर दिया गया है. जिला एवं सत्र न्यायालय जालोर ने सीएमएचओ के चैंबर को सीज करने का आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार 4 कर्मचारियों को 1997 से 2002 के बीच चिकित्सा विभाग में संविदा पर नियुक्त किया गया था. विभाग द्वारा इनसे फुल टाइम कार्य करवाया गया, जबकि वेतन पार्ट टाईम का दिया गया था.

संविदा कर्मचारियों ने श्रम न्यायालय में इसके विरुद्ध अपील की तो कोर्ट ने चिकित्सा विभाग को चारों कर्मचारियों को बकाया वेतन देने के आदेश दिए थे. श्रम न्यायालय के आदेश के बाद भी वेतन नहीं मिलने पर प्रार्थी ने जिला सेशन न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया था. इस पर जिला न्यायाधीश हारून ने पहली सुनवाई में सीएमएचओ की गाड़ी जब्त करने का आदेश दिया था. उसके बाद गुरुवार को चैंबर कक्ष सीज करने की कार्रवाई की है.

सरकारी कार जब्त करने के दिए थे आदेश
15 सितंबर 2023 को सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती की ओर से कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने के लिए न्यायालय से 1 महीने का समय मांगा गया था. उसके बाद 20 अक्टूबर 2023 तक संविदा कर्मियों का भुगतान नहीं होने पर कोर्ट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की सरकारी कार बोलेरो को जब्त करके न्यायालय में रखने का आदेश सुनाया था.

लेबर कोर्ट ने जारी किया था कुर्की का आदेश
उल्लेखनीय है कि प्रार्थीगण मोहनलाल, सोमाराम, प्रभाराम आदि के द्वारा औद्योगिक विवाद अधिकरण एवं श्रम न्यायालय जोधपुर के 17 अक्टूबर 2022 को दिए गए आदेश की पालना में सीएमएचओ जालोर के विरुद्ध प्रार्थना पत्र पेश किया गया था. जिला न्यायालय ने इस प्रकारण में सीएमएचओ के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी करने के आदेश दिए थे.

Tags: Court, Labour laws, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?