लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

तीन बहनों के 13 साल के इकलौते भाई को मारकर कुंए में लटकाया, सन्न रह गए ग्रामीण, मच गया कोहराम

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

टोंक जिले के नवाबपुरा गांव में हुई वारदात
आधी रात को बालक का शव कुंए में लटका मिला
हत्या के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है

दौलत पारीक.

टोंक. राजस्थान के टोंक जिले में दिल को दहला देने वाली घटना में 13 साल के एक बालक का शव उसके ही गांव के कुंए में लटका मिला. शव एक लंबी रस्सी के सहारे कुंए में झूल रहा था. शव के हाथ पांव बंधे हुए थे. शव के हालत को देखते हुए मामला हत्या का लग रहा है. कुंए में शव लटका होने की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर आनन-फानन में स्थानीय थाना पुलिस के साथ ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

पुलिस के अनुसार घटना टोंक के मेहंदवास थाना इलाके के नवाबपुरा गांव की है. शनिवार देर रात वहां गांव के पप्पू राम के बेटे अमरिश का शव कुंए में लटका मिला. अमरिश शनिवार को दिन में स्कूल से आने के बाद खेत जाने की कहकर निकला था. लेकिन वह देर रात तक नहीं लौटा. इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की. शंका के आधार पर गांव के कुंए में झांककर देखा तो उसमें रस्सी के सहारे एक शव लटका हुआ था.

शव देखकर परिजनों में मच गया कोहराम
इसकी सूचना पर देर रात को कुंए पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. पुलिस को सूचना दी गई. शव को बाहर निकाला गया तो वह अमरिश का निकला. उसके हाथ पांव बंधे हुए थे. यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण स्तब्ध रह गए. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण बाद में अमरिश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. मेडिकल जांच के बाद अमरिश को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया.

तीन थानों का पुलिस जाब्ता पहुंचा नवाबपुरा गांव
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद समेत तीन थानों का जाब्ता नवाबपुरा गांव पहुंचा. वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता और एसडीएम कपिल शर्मा भी पहुंचे. मोर्चरी में भी ग्रामीणों की भीड़ लग गई. ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए. इस पर पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली.

हत्या के कारणों का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसके बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमत हो गए. अब मेडिकल बोर्ड गठित कर उससे शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. अमरिश तीन बहनों का इकलौता भाई था. हत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Tags: Crime News, Murder case, Rajasthan news, Tonk news

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?