लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

पाकिस्तान से भारत आए सफेद कबूतर ने फैलाई सनसनी, पैरों में लगा है नंबरों का टैग, पढ़ें क्या है मामला

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

जैसलमेर जिले में पकड़ा गया है कबूतर
पैरों में लाल रंग के टैग पर लिखे हैं नंबर

सांवलदान रतनू.

जैसलमेर. भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर राजस्थान में एक बार फिर एक संदिग्ध कबूतर को पकड़ा गया है. यह कबूतर सीमा पार पाकिस्तान से उड़कर आया है. ग्रामीणों की सूचना पर बीएसएफ के जवानों ने उसे जैसलमेर जिले में पकड़ा है. इस कबूतर के पैरों में लाल रंग का टैग लगा हुआ है. उस पर कुछ नंबर लिखे हैं. बीएसएफ ने कबूतर की पूरी जांच पड़ताल कर उसे वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर गजरूप सागर में रखा है.

जानकारी के अनुसार जैसलमेर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान से आए इस कबूतर को मिठडाऊ गांव में पकड़ा है. यहां ग्रामीणों ने इस संदिग्ध कबूतर को देखा तो उन्होंने बीएसएफ को सूचित किया. बीएसएफ के जवानों ने जब कबूतर को पकड़ा तो उसके पैरों में लाल रंग का एक टैग मिला. उस पर 870689 नंबर लिखे हुए थे. इससे सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई है. वे मामले की जांच कर रही हैं. पकड़ा गया कबूतर सफेद रंग का है.

154बी बटालियन के जवानों ने पकड़ा
बीएसएफ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से उड़ कर आए एक ट्रेंड संदिग्ध पाकिस्तानी कबूतर की सूचना मिली थी. इसके बाद सीमा सुरक्षा बल की 154बी बटालियन के जवानों ने ग्रामीणों की सूचना पर इसे पकड़ा है. संभवतया यह कबूतर पालतू हो सकता है. हालांकि उन्होंने बताया कि यह अभी जांच का विषय है. इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है.

कबूतर अरब के शहजादों का भी हो सकता है
प्रारंभिक जांच में सामने इस बात का अंदेशा भी जताया जा रहा है कि संभवतया यह कबूतर अरब के शहजादों का भी हो सकता है. क्योंकि इन दिनों जैसलमेर से लगती पाकिस्तान की सीमा के वे लोग तिल्लोर सहित अन्य दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों के शिकार के लिए आए हुए हैं. बताया जा रहा है कि उनके पास ट्रेंड शिकारबाज भी हैं, जिनके जरिए वे पक्षियों का शिकार कर रहे हैं. बहरहाल कबूतर के पास कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है. वन विभाग के रेंजर श्यामसुंदर नागौरा ने बताया कि कबूतर को वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर गजरूप सागर में रखा गया है.

पहले भी पकड़े जा चुके हैं कई पक्षी
उल्लेखनीय है कि सीमा पार से कई बार पाकिस्तान माइक्रो इंस्टूमेंट लगाकर भी पक्षियों को भारत की तरफ भेजता है. ऐसे कई पक्षियों को कई बार पकड़ा जा चुका है. हर बार सुरक्षा एजेंसियां उनकी पूरी जांच पड़ताल करती है. इस बार आए कबूतर के पैरों में नंबर के अलावा कुछ नहीं मिला है. फिर भी बीएसएफ ऐहतियात बरत रही है.

Tags: BSF, India pakistan, Jaisalmer news, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?