लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

पीएम मोदी ने संसद की सुरक्षा में चूक को बताया बड़ा चिंताजनक, विपक्ष को दी पॉजिटिव पॉलिटिक्स की सलाह

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की सुरक्षा में पिछले दिनों हुई चूक के मामले को बहुत ही दुखद और चिंता का एक बड़ा कारण बताया है. पीएम मोदी ने ‘दैनिक जागरण’ को दिए एक इंटरव्यू में संसद की सुरक्षा और हाल के चुनावों में बीजेपी की जीत के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद में सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए हर संभव जरूरी एहतियाती कदम उठा रहे हैं. पीएम मोदी ने हाल ही में 5 राज्यों में से 3 में बीजेपी की बड़ी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विपक्ष को सकारात्मक राजनीति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए.

पीएम मोदी के इस इंटरव्यू को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस बात की संभावना कम ही है कि विपक्षी दलों के आक्रामक रुख के कारण सोमवार को भी सदन को सुचारू रूप से चल सकेगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई सुरक्षा चूक पर कहा कि इसे लेकर बहस या विरोध करने के बजाए इस घटना की गहराई में जाना जरूरी है. जिसे समाधान का रास्ता खोजा जा सके. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस घटना की कड़ाई से जांच कर रही हैं. इसके पीछे कौन से तत्व हैं, उनके क्या मंसूबे हैं, इसके बारे में गहराई से जानना भी उतना जरूरी है.

पीएम मोदी ने उन लोगों को भी चेताया, जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का राग अलापते रहते हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जीत को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक अहम संदेश करार देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सीटों की गिनती से ज्यादा जनता के दिलों को जीतना उनकी प्राथमिकता है. इसके लिए मैं मेहनत करता हूं और जनता झोली भर देती है. गौरतलब है कि तीनों राज्यों में नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने सबको चौंका दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी सेक्टर में कोई नाम अगर बड़ा हो गया, किसी ने अपनी ब्रॉन्डिंग कर दी, तो बाकी लोगों पर ध्यान नहीं जाता है, फिर चाहे वो कितने ही प्रतिभाशाली क्यों न हों, कितना भी अच्छा काम क्यों न कर रहे हों. इसके कारण कई बार कुछ लोग नए लगते हैं. जबकि सच्चाई यह होती है कि वे नए नहीं होते. उनकी अपनी एक लंबी तपस्या होती है, अनुभव होता है. आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उदघाटन को पीएम मोदी ने अपने लिए खास दिन बताया. उन्होंने कहा कि ये हिंदुस्तान के 140 करोड़ हृदयों की खुशी, मन के संतोष का मौका है.

Tags: Parliament, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, PM Narendra Modi Speech

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?