लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

SBI Recruitment 2023 Sarkari Naukri: देश के सबसे बड़े बैंक में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 5000 से अधिक पदों पर होगी बहाली, 46000 मिलेगी मंथली सैलरी

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

SBI Recruitment 2023 Apply Online: देश के सबसे बड़े बैंक में सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर आवेदन करने की आज यानी 17 दिसंबर आखिरी डेट है. जो भी उम्मीदवार SBI के इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर को शुरू हुई थी.

SBI के इस भर्ती के जरिए कुल 5,280 पदों पर बहाली के जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी. अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले दिए गए इन बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

फॉर्म भरने के लिए आवश्यक योग्यता
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए.

SBI में आवेदन करने के लिए देना है शुल्क
एसबीआई सीबीओ 2023 के लिए जनरल कैटेगरी वाले आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. जो भी उम्मीदवार PwD, SC, या ST कैटेगरी से संबंध रखते हैं, उन्हें कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

इन आयुसीमा वाले करें आवेदन
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु 31.10.2023 को 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवार का जन्म 31.10.2002 के बाद और 01.11.1993 से पहले नहीं हुआ हो (दोनों दिन सम्मिलित).
देखें यहां नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
SBI Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
SBI Recruitment 2023 अप्लाई करने का लिंक

चयन होने पर मिलने वाली सैलरी
जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उनका बेसिक पे 36,000 रुपये के तहत पे स्केल 36000-1490/7-46430-1740/2 होगा. इसके बाद दो एडवांस्ड इंक्रीमेंट के बाद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के तहत 49910-1990/7-63840 रुपये मिलेंगे. साथ ही अधिकारी डी.ए., एच.आर.ए./लीज रेंटल, सी.सी.ए., मेडिकल के लिए भी योग्य होंगे. इसके अलावा समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएगी.

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, Sbi

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?