लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

डीजे वाले बाबू ने छेड़ी ऐसी धुन कि दीवानी हो गई 23 साल की गांव की गौरी, लव मैरिज की तो बिगड़ गए घरवालों के सुर

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

डीजे वाले बाबू और गांव की गौरी की प्रेम कहानी
दोनों ने गाजियाबाद आर्य समाज में जाकर की लव मैरिज
शादी पर भड़के लड़की के परिजनों ने दोनों को धमकियां देना शुरू कर दिया

चूरू. प्रेम कहानियों के लिए दिन प्रतिदिन प्रसिद्ध होते जा रहे चूरू जिले में एक और नई प्रेम कहानी सामने आई है. यहां के रामपुरा बास गांव में अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने गई एक युवती ने डीजे वाले को दिल दे दिया. प्यार परवान चढ़ा उसने डीजे वाले बाबू से लव मैरिज भी कर ली. दोनों का प्यार और शादी लड़की के परिजनों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने दोनों को धमकियां देना शुरू कर दिया. मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है. आर्य समाज में शादी करके युवक-युवती सदर थाने पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई है. सदर पुलिस ने युवती के बयान कलमबद्ध किये हैं.

सदर थाने पहुंची गांव रामपुरा बास की 23 वर्षीय पूनम धानक ने बताया कि वह चूरू के बालिका महाविद्यालय की छात्रा है. करीब 3 साल पहले गांव में उसकी सहेली की शादी थी. वह भी उस शादी समारोह में शामिल हुई थी. उस शादी में खांसोली गांव का 24 वर्षीय अनिल जाट डीजे बजाने के लिये आया था. शादी में उसकी अनिल जाट से पहली मुलाकात हुई थी. उसी समय वह अनिल को दिल दे बैठी.

डीजे वाले बाबू ने किया ऐसा जादू, देखकर प्यार में पागल हुई गांव की यह गौरी, छोड़ दिया घर बार और अब…

परीक्षा का फार्म भराने का कहकर घर से निकली पूनम
दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान कर लिया था. उसके बाद दोनों के बीच घंटों बातें होने लगी. दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो करीब एक साल पहले दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. अनिल ने अपना फैसला घर वालों को बताया तो वे मान गए लेकिन पूनम की अपने घर पर प्यार की दास्तां बताने की हिम्मत नही हुई. पांच दिन पहले 10 दिसंबर पूनम परीक्षा का फार्म भराने का कहकर घर से निकल गई.

गाजियाबाद में शादी की और दिल्ली में रहे
उसके बाद वह अनिल के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद चली गई. गाजियाबाद के आर्य समाज में दोनों ने लव मैरिज कर ली. फिर दोनों दिल्ली के एक होटल में रहने लगे. पूनम जब घर नहीं लौटी को परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. वह जब नहीं मिली तो परिजनों ने चूरू के सदर थाने में पूनम की गुमशुदगी दर्ज करवा दी. लेकिन पूनम के घरवालों को जब उसके लव मैरिज करने का पता चला तो बवाल मच गया और उन्होंने दोनों को धमकियां देना शुरू कर दिया. अब अनिल और पूनम सुरक्षा के लिये सदर थाने पहुंचे हैं.

Tags: Churu news, Love marriage, Love Story, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?