लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

स्कूल बस से गिरने से 6 साल के बच्चे की हुई मौत, कोर्ट ने संचालक और ड्राइवर को सुनाई 7 साल की जेल की सजा

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

करौली जिले का है मामला
एडीजी कोर्ट करौली का बड़ा फैसला

करौली. करौली के एडीजे कोर्ट ने करीब 4 साल पुराने एक मामले में बस चालक और इस निजी स्कूल संचालक को सजा सुनाई है. बस में बैठ कर पढ़ने जा रहा स्कूली बच्चा की बस के टूटे फर्श से नीचे गिर गया था. इससे बच्चे की बस के पहिए से कुचलने मौत हो गई थी. कोर्ट ने मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी मानते हुए 7-7 साल कारावास और 50-50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है.

लोक अभियोजक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि 22 फरवरी 2019 को राधे गुर्जर का छह साल का बेटा यश गुर्जर सुबह 8 बजे कृष्णा चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल की बस में बैठकर पढ़ने जा रहा था. उस बस का फर्श टूटा हुआ था. बस संचालक ने उस पर लकड़ी का एक पट्टा डाल रखा था. इस दौरान बस जैसे ही एक स्पीड ब्रेकर से होकर गुजरी लकड़ी का पट्टा हट गया और बालक उछलकर टूट फर्श में से सड़क पर जा गिरा.

23 गवाह और 18 दस्तावेज पेश किए गए
इससे बालक की उसी बस के पिछले पहिए से कुचलकर मौत हो गई. मामले में एडीजे कोर्ट में सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान 23 गवाह और 18 दस्तावेज पेश किए गए. सुनवाई के बाद न्यायालय ने बस चालक भगवान सिंह निवासी गुड़ला और स्कूल संचालक सोहनलाल को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है. न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 7-7 साल कारावास की सजा और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

विरोध प्रदर्शनों का दौर लंबा दौर चला था
उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद करौली में विरोध प्रदर्शनों का दौर लंबा दौर चला था. क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर स्कूल संचालकों की बसों को लेकर मनमानी का आरोप लगाया था. उन्होंने बाल वाहिनियों की जांच और खराब मिलने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

Tags: Karauli news, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?