लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

ऐसे आरोप लगाना-चिट्ठी लिख देना बहुत आसान… किस बात पर बिफरे CJI चंद्रचूड़? AAP नेता के केस का जिक्र

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में कुछ संवेदनशील मामलों की लिस्टिंग में कथित अनियमितता और नियमों की अनदेखी के आरोप पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने दो टूक कहा कि ‘इस तरह के आरोप लगाना और चिट्ठी लिख देना बहुत आसान है…’ आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की याचिका का जिक्र करते हुए सीजेआई ने कहा कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते बेंच बदली गई, न कि किसी साजिश के चलते, जैसा आरोप लगाया जा रहा है.

सीजेआई चंद्रचूड़ (CJI Chandrachud) ने स्पष्ट किया कि जस्टिस एएस बोपन्ना बीमार चल रहे हैं, इसलिये सत्येंद्र जैन की याचिका जस्टिस बेला त्रिवेदी की बेंच के सामने लिस्ट हुई. पहले जस्टिस बोपन्ना की बेंच आप नेता सत्येंद्र जैन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

CJI ने बताया- क्यों देनी पड़ी सफाई?
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) ने कहा कि इस स्पष्टीकरण की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि तमाम ख़त तैर रहे हैं और सवाल किया जा रहा है कि आखिर केसेज को एक बेंच से दूसरे बेंच के पास शिफ्ट क्यों किया जा रहा है? सीजेआई ने कहा कि इस तरह के आरोप लगा देना और चिट्ठी लिख देना बहुत आसान है.

केसेज की लिस्टिंग में किसी भी तरह की अनियमितता अथवा नियमों की अनदेखी को पूरी तरह नकारते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता का केस जस्टिस बेला त्रिवेदी की बेंच के सामने इसलिए लिस्ट हुआ क्योंकि जस्टिस बोपन्ना दिवाली की छुट्टियों के बाद से ही मेडिकल लीव पर हैं.

PHOTOS: CJI चंद्रचूड़ की चौथी पीढ़ी कानून के पेशे में, जानिये क्या करते हैं दोनों बेटे-इकलौती बहन

‘मैं किसी जज पर दबाव नहीं डाल सकता’
सीजेआई ने कहा कि जस्टिस बोपन्ना के ऑफिस की तरफ से हमें इस बारे में सूचना मिली है और बताया गया है कि स्वास्थ्य कारणों से वह दिवाली की छुट्टियों के बाद अपना कामकाज नहीं संभाल सके हैं. उन्होंने रजिस्ट्री को लिखा था कि वह जिन मामलों की सुनवाई कर रहे थे उस डी-पार्ट करके सुना जाए. मैं किसी जज पर किसी मुकदमे को सुनने के लिए दबाव नहीं डाल सकता.

ऐसे आरोप लगाना-चिट्ठी लिख देना बहुत आसान... किस बात पर बिफरे CJI चंद्रचूड़? AAP नेता के केस का जिक्र

आखिर किसकी चिट्ठी का हवाला?
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के इस बयान को सीनियर एडवोकेट दुष्यंत दवे और प्रशांत भूषण की चिट्ठी से जोड़कर देखा जा रहा है. दोनों एडवोकेट ने अपनी चिट्ठी में सुप्रीम कोर्ट में केसेज की लिस्टिंग में अनियमितता का आरोप लगाया था.

Tags: DY Chandrachud, Justice DY Chandrachud, Supreme Court, Supreme court of india

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?