लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

दिल्ली एयरपोर्ट से मिलेंगी राज्यों के लिए लग्जरी बसें, जल्द बनेगा नया अंतरराज्यीय बस अड्डा

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

दिल्ली हवाई अड्डे के करीब एक अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया जाएगा.
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इसकी योजना बनाई है.
आईएसबीटी को अंतर-राज्य लग्जरी बसों के संचालन के लिए बनाया जा रहा है.

नई दिल्ली. दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi IGI Airport) के करीब जल्द ही एक अंतरराज्यीय बस अड्डा (ISBT) बनाया जाएगा. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने आईजीआई हवाई अड्डे पर एक इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तैयार करने की योजना बनाई है. आईएसबीटी इन बसों के लिए एक स्टैंड या पार्किंग की जगह की कमी के मुद्दे को हल करेगा. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को भेजे गए एक संदेश में डीआईएएल ने कहा कि उसने आईजीआई हवाई अड्डे पर एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन के पास एक इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट हब की योजना बनाई है. जिसमें प्राथमिक सुविधा के रूप में लंबी दूरी की अंतरराज्यीय सेवाओं के लिए हवाई अड्डे पर डीएमआरसी की ओर से बनाई जा रही फेज 4 लाइन के मेट्रो स्टेशन के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए एक आईएसबीटी भी शामिल होगा.

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के संदेश में कहा गया है कि कुशल इंटरमॉडल एकीकरण के लिए ऐसे एकीकृत परिवहन केंद्र की खूबियों को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डे के प्रस्तावित आईएसबीटी की योजना को हवाई अड्डे के यात्रियों की सेवा के लिए अंतर-राज्य लग्जरी बसों के संचालन के लिए एक अत्याधुनिक सुविधा के रूप में बनाया जा रहा है. फिलहाल विभाग इस प्रस्ताव की जांच कर रहा है और अभी इसे मंजूरी नहीं दी गई है. इस संचार में कहा गया है कि आईएसबीटी और सहायक यात्री सुविधाएं डीआईएएल के जरिये सीधे या परिवहन विभाग के परामर्श से नामित या रियायतग्राही के जरिये विकसित की जाएंगी.

खुशखबरी: ISBT कश्मीरी गेट से इंटरस्टेट बसों की आवाजाही शुरू, पंजाब-हरियाणा सहित इन राज्यों के लिए बस सेवा हुई बहाल

दिल्ली एयरपोर्ट से मिलेंगी राज्यों के लिए लग्जरी बसें, जल्द बनेगा नया अंतरराज्यीय बस अड्डा

दिल्ली एयरपोर्ट पर बनने वाले आईएसबीटी और उससे जुड़ी सुविधाओं के विकास की लागत डीआईएएल या उसके रियायतग्राही के जरिये उठाई जाएगी. डीआईएएल ने अंतरराज्यीय बसों की सेवा के लिए हवाई अड्डे पर आईएसबीटी को विकसित करने और संचालित करने के लिए परिवहन विभाग से अनुमति मांगी है. डीआईएएल ने आगामी आईएसबीटी को सरकारी और लग्जरी सहित सभी तरह की बसों की सेवा के लिए औपचारिक रूप से घोषित करने के लिए परिवहन विभाग से मंजूरी मांगी है. इस संदेश में कहा गया है कि खुदरा दुकानों, खाने-पीने की जगहों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग सुविधा के साथ जगह को व्यावसायिक रूप से विकसित करने की भी योजना है.

Tags: Delhi airport, Delhi transport department, New Delhi Airport

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?