लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

UGC की चेतावनी, इस तरह के कॉलेज में ना लें एडमिशन, वैलिड नहीं होगी डिग्री, जानें क्या है पूरा मामला 

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

UGC Degree: अगर आप किसी विदेशी विश्वविद्यालयों के कोलैबोरेशन वाली एडटेक कंपनियों और कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. इसके लिए UGC ने एक चेतावनी दी है. यूजीसी ने विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ कोलैबोरेशन व्यवस्था में डिग्री प्रदान करने वाली एडटेक कंपनियों और कॉलेजों को चेतावनी दी है. इस चेतावनी में आयोग ने कहा कि इनमें से कोई भी डिग्री वैध नहीं होगी और छात्रों को ऐसे कोर्सों में एडमिशन नहीं लेने के प्रति आगाह किया है.

UGC के सचिव मनीष जोशी ने कहा, “यह देखा गया है कि कई उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) और कॉलेजों ने आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं होने वाले विदेशी-आधारित शैक्षणिक संस्थानों या प्रदाताओं के साथ सहयोगात्मक समझौते किए हैं और छात्रों को विदेशी डिग्री जारी करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “इस तरह के किसी भी प्रकार के सहयोग या व्यवस्था को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है और तदनुसार, ऐसी सहयोग व्यवस्था के बाद जारी की गई डिग्रियां भी आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं.”

जोशी ने कहा कि यूजीसी के संज्ञान में यह भी आया है कि कुछ एडटेक कंपनियां समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और टेलीविजन में विज्ञापन दे रही हैं, कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ मिलकर ऑनलाइन मोड में डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रम पेश कर रही हैं. जोशी ने कहा, “ऐसी फ्रेंचाइजी व्यवस्था की अनुमति नहीं है और ऐसे किसी भी कार्यक्रम या डिग्री को यूजीसी मान्यता नहीं होगी. लागू नियमों के तहत सभी डिफ़ॉल्टर एडटेक कंपनियों के साथ-साथ एचईआई के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.”

जोशी ने कहा, “छात्रों और आम जनता को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है और ऐसे पाठ्यक्रमों में कोई भी नामांकन उनके अपने जोखिम पर होगा.”

ये भी पढ़ें…
ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, तुरंत यहां करें आवेदन, 62000 मिलेगी सैलरी
राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक

Tags: Ugc

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?