लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

‘दूसरों से उम्मीद करने वाले जज खुद हिम्मत दिखाएं…’ CJI की मौजूदगी में बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस कौल

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजय किशन कौल ने शुक्रवार को कहा कि अदालतें न्याय का मंदिर हैं और इसके द्वार वादियों के लिए हमेशा खुले रहने चाहिए क्योंकि कोई आम नागरिक जब शीर्ष अदालत तक पहुंचता है तो वह मुकदमा लड़ते-लड़ते काफी थक चुका होता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जज लोकतंत्र में अन्य संस्थानों से साहस दिखाने की उम्मीद करते हैं तो उन्हें खुद भी साहसी होना चाहिए.

जस्टिस कौल शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में छह साल और 10 महीने से अधिक के कार्यकाल के बाद 25 दिसंबर को रिटायर हो जाएंगे. उन्होंने अपने अंतिम कार्य दिवस पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) द्वारा आयोजित विदाई समारोह में लोगों को संबोधित किया. इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद थे.

उन्होंने कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अदालतें न्याय का मंदिर हैं और इसके द्वार वादियों के लिए हमेशा खुले रहने चाहिए. सुप्रीम कोर्ट मुकदमे के लिए आखिरी विकल्प होता है और वादी खासकर जब इस (सर्वोच्च) अदालत में पहुंचते हैं तब तक वे मुकदमा लड़ते-लड़ते थक चुके होते हैं. हालांकि वकील और न्यायाधीश उनके लिए मौजूद रहते हैं.’

‘जज की निर्भीकता काफी महत्वपूर्ण’
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस कौल ने कहा, ‘एक जज की निर्भीकता काफी महत्वपूर्ण है. अगर संवैधानिक संरक्षण के बाद भी हम वह न दिखा सके तो अन्य संस्थानों के लिए कैरेक्टर दिखाना काफी मुश्किल होगा. बार को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए खड़ा होना होगा. न्यायपालिका का समर्थन करना होगा और उनकी गलतियों को भी सुधारना होगा.’

जस्टिस कौल ने समाज और आम लोगों में घटती सहिष्णुता पर भी बात करते हुए कहा, ‘एक समाज के रूप में हमें एक-दूसरे के प्रति सहिष्णुता रखनी चाहिए. इंटरनेशनल लेवल पर सहिष्णुता कम हो गई है. अब समय आ गया है कि मानव प्रजातियां एक-दूसरे के साथ रहना सीखें, ताकि दुनिया रहने के लिए एक बड़ी जगह बन सके.’

'दूसरों से उम्मीद करने वाले जज खुद हिम्मत दिखाएं...' CJI की मौजूदगी में बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस कौल

शीर्ष अदालत में अपने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह सर्वोच्च न्यायालय की देन है कि न्याय तक पहुंच हर समय निर्बाध रही है. उन्होंने कहा, ‘अपने विवादों के समाधान के लिए इस अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले वादियों के सामने आने वाली चुनौतियां न्याय प्रदान करते समय हमारे दिमाग में सबसे अहम होनी चाहिए.’ उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक न्यायाधीश के रूप में अनुभव हासिल किया. (भाषा इनपुट का साथ)

Tags: CJI, Supreme Court

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?