लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

सागर-मनोरंज के साथ कैलाश भी कूदने वाला था संसद में! सुरक्षा चूक मामले में स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, अब तक पकड़े गए 9 लोग

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो और लोगों को हिरासत में लिया.
पुलिस ने अभी तक इस पूरे प्रकरण में कुल 9 लोगों को पकड़ चुकी है.

नई दिल्लीः संसद सुरक्षा चूक मामले में लगातार नई कड़ी जुड़ती जा रही है. इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिया है. जिनकी पहचान महेश और कैलाश के रूप में हुई है. दोनों पर अन्य आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया गया है. हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों से स्पेशल सेल की टीमें पूछताछ कर रही हैं.

इन पर आरोपियों के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट देने की भी बात की जा रही है. स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट इन दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है. एक आरोपी महेश राजस्थान का रहने वाला है और ये भी भगत सिंह फैंस क्लब नाम के फेसबुक पेज से जुड़ा हुआ था. बता दें कि संसद सुरक्षा चूक मामले में पुलिस अभी तक 9 लोगों को पकड़ चुकी है, जिनमें सागर शर्मा, मनोरंजन, नीलम, विक्की, विक्की की पत्नी, ललित झा, महेश और कैलाश शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘मुझे पुलिस की हर एक मूवमेंट की थी जानकारी…’ संसद सुरक्षा चूक मामले के मास्टरमाइंड का खुलासा, सरेंडर करते ही की गई पूछताछ

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महेश भी संसद में हंगामा करने के मकसद से आने वाला था. लेकिन किसी कारणवश उसे परिजनों ने रोक दिया था. बता दें कि सागर और मनोरंजन ने बीते बुधवार को शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में छलांग लगा दी थी. वहीं नीलम और उसके अन्य साथी ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया था. वहीं ललित भी संसद भवन के बाहर घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रहा था. इन चारों का फोन भी ललित के पास पड़ा हुआ था.

सागर-मनोरंजन के साथ कैलाश भी कूदने वाला था संसद में! सुरक्षा चूक मामले में स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, अब तक पकड़े गए 9 लोग

वहीं जब पुलिस आरोपियों को पकड़ कर ले जार रही थी इसी दौरान ललित फरार हो गया था. ललित को पकड़ने के लिए पुलिस ने हरियाणा और राजस्थान में दबिश दी थी. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. हालांकि गुरुवार की देर रात को ललित ने खुद दिल्ली के कर्तव्य थाने में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई. दिल्ली पुलिस को ललित के पास से मनोरंजन, सागर, नीलम और एक अन्य युवक का फोन नहीं मिला. आशंका जताई जा रही है कि ललित ने सभी फोनों को नष्ट कर दिया है.

Tags: Delhi police, Loksabha, Parliament news

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?