लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

Parliament security breach: कौन है वो पत‍ि-पत्‍नी? ज‍िनको पूछताछ के बाद द‍िल्‍ली पुल‍िस ने छोड़ा, जानें संसद स्‍मोक अटैक से क्‍या था कनेक्‍शन?

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

संसद में हुए स्‍मोक अटैक मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस ने एक पत‍ि-पत्‍नी को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ द‍िया है. इन पत‍ि-पत्‍नी को पुल‍िस ने संसद में हुए स्‍मोक अटैक मामले में ह‍िरासत में ल‍िया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने घंटों पूछताछ के बाद विक्रम उर्फ विक्की शर्मा और उसकी पत्‍नी राखी को छोड़ दिया है, दोनों को बुधवार को संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में हिरासत में लिया गया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पांच मुख्य आरोपियों – मनोरंजन डी., सागर शर्मा, नीलम आजाद, अमोल शिंदे और ललित झा ने कथित तौर पर घटना से पहले की रात गुरुग्राम के सेक्टर 7 में शर्मा के घर में बिताई थी. वे बुधवार सुबह 8 बजे घर से निकले थे.

जांच से जुड़े एक सूत्र ने कहा क‍ि विस्तृत पूछताछ के बाद पत‍ि-पत्‍नी को छोड़ दिया गया. हालांकि, जब भी जरूरत होगी, उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होना होगा. जबकि झा ने बुधवार रात को द‍िल्‍ली पुल‍िस के सामने सरेंडर कर द‍िया है. चार अन्य आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पेशे से शिक्षक झा के राजस्थान या हरियाणा में होने का संदेह है और उन्हें जल्द से जल्द ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है.

राम मं‍द‍िर के पुजारी मोह‍ित पांडे की ‘गंदी’ फोटो सोशल मीड‍िया पर वायरल, क्‍यों कांग्रेस नेता हुआ ग‍िरफ्तार? जानें

जांच से जुड़े करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि पुलिस हिरासत में भेजे गए चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई मायावी जवाब सामने आए, जिससे ऐसा लग कि उन्होंने पहले से ही अपने जवाब तैयार कर लिए थे. पुलिस पूछताछ के दौरान, सभी चार आरोपियों ने लोकसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले सुरक्षा नियम उल्लंघन के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदारी ली.

मनोरंजन मैसूर का, सागर लखनऊ का रहने वाला है, जबकि नीलम हरियाणा के जिंद की रहने वाली है और अमोल महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में उनके और बिहार के मूल निवासी ललित झा के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 452 (अतिक्रमण), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 186 (लोक सेवकों के काम में बाधा डालना), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (लोक सेवकों को कर्तव्य से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल), साथ ही गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16 और 18 लगाई गई है.

गुरुवार को अदालती कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ करार दिया और दावा किया कि उन्होंने डर पैदा करने के इरादे से संसद पर एक सुनियोजित हमला किया था. पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ दायर आरोपों में यूएपीए की धारा 16 (आतंकवाद) और 18 (आतंकवाद की साजिश) को शामिल किया है.

Tags: Parliament

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?