लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

2 नहीं, 3 लोग कूदने वाले थे संसद में? ललित ने ऐन टाइम पर बदल दिया प्लान! पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्लीः संसद सुरक्षा चूक मामले में लगातार गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं. इसी कड़ी में घटना के मास्टरमाइंड ललित झा के साथ एक अन्य आरोपी ने सरेंडर किया, जिसका नाम महेश शर्मा शामिल है. महेश भी संसद में हंगामा वाली घटना में शामिल होना था. लेकिन बाद में अचानक प्लान में बदलाव कर दिया गया. दरअसल, प्लान में बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि जब घटना को अंजाम देकर फरार होना होगा तो शय देने के लिए कौन होगा? यानी कि आरोपियों को आश्रय देने की व्यवस्था कौन करेगा.

प्लान बनाने के दौरान ये सवाल उठने पर तय किया गया कि महेश यहीं नागौर में ही रहेगा. जब ये लोग घटना को अंजाम देने के बाद फरार होकर आएंगे तो उनके रुकने का इंतजाम महेश करेगा, जिसके बाद महेश का दिल्ली आना कैंसिल हो गया और जब घटना को अंजाम देने के बाद ललित 13 दिसम्बर की रात 10 बजे दिल्ली से नागौर बस से पहुंचा तो महेश ने होटल में रुकने का इंतजाम करवाया. फिर जब इनको लगा की पुलिस इनको ढूंढ रही है तो ये लोग नागौर से दिल्ली आ गए और थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने जानकारी दी है कि महेश पेश से मजदूर है.

यह भी पढ़ेंः ‘मुझे पुलिस की हर एक मूवमेंट की थी जानकारी…’ संसद सुरक्षा चूक मामले के मास्टरमाइंड का खुलासा, पुलिस को नहीं मिला आरोपियों का फोन

2 नहीं, 3 लोग कूदने वाले थे संसद में? ललित ने ऐन टाइम पर बदल दिया प्लान! पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत

सूत्रों के मुताबिक महेश और कैलाश आपस में चचेरे भाई हैं. ललित झा जब 13 दिसंबर को फरार हुआ था तो वो सीधा महेश और कैलाश के संपर्क में रहा था. महेश ने ही ललित झा को छिपने के लिए रूम दिलवाया था ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके. सभी मोबाइल फोन गायब करने में महेश और कैलाश की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. स्पेशल सेल दोनो से गायब फोन के संबंध में पूछताछ कर रही है. इस मामले में अब तक 9 लोग पकड़ लिए गए हैं. ललित झा ने पुलिस को बताया कि वह लगातार न्यूज चैनल देख रहा था, जिसके जरिए उसे पुलिस की हर मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी.

Tags: Delhi police, Loksabha, Parliament

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?