लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

accused misleading police eye on electronic evidence searching characters behind the scenes- पुलिस को बरगला रहे आरोपी, इलेक्ट्रॉनिक सबूतों पर टिकी निगाह, पर्दे के पीछे के किरदारों की तलाश – News18 हिंदी

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

संसद सुरक्षा चूक मामले में पुलिस जांच अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों पर टिकी.
पुलिस सभी आरोपियों का कॉल डेटा रिकॉर्ड खंगाल रही.
आरोपियों के बयानों में विरोधाभास सामने आ रहे हैं.

नई दिल्ली. लोकसभा में स्मोक क्रैकर के साथ कूदने के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच अब काफी हद तक तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों पर टिक गई है. जहां एक तरफ पुलिस सभी आरोपियों की सीडीआर यानी कॉल डेटा रिकॉर्ड खंगाल रही है, वहीं दूसरी तरफ अब पुलिस ने विजय चौक और संसद के आसपास का डंप डेटा भी इकट्ठा किया है. आरोपियों के बयानों में जो विरोधाभास सामने आ रहे हैं, उसके लिए इंडिया गेट से लेकर संसद तक की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है. इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में केवल यही 5 लोग एक साथ थे या फिर इनके आसपास या साथ मे कोई और भी था. जो अभी तक पर्दे के पीछे है.

इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने गुरुग्राम के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जहां ये लोग विक्की के घर गए थे. अब तक कि पूछताछ में आरोपियों ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया है. आरोपी अभी भी लगातार पुलिस को यही बता रहे हैं कि उनके पीछे और कोई नहीं है. ये लोग महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर हिंसा में सरकार की चुप्पी जैसे मुद्दों को उठाना चाहते थे. लेकिन इस बात को लेकर सभी आरोपी कुछ साफ नहीं बता पाए कि बेरोजगारी का मुद्दा उठाने वाला सागर केवल 12वीं तक पढ़ा है. जबकि मनोरंजन ने एक नौकरी छोड़ी थी और महंगाई का मुद्दा उठाने के लिए ये लोग पूरे एक साल तक तैयारी कर रहे थे.

पुलिस के मुताबिक दूसरी तरफ जब इनकी योजना संसद में घुसने को लेकर हुई, तब तक मणिपुर की घटना ही नहीं हुई थी. ऐसे में पुलिस इनकी किसी भी बात पर भरोसा नहीं कर रही है. इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को कहा था कि लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के दो आरोपी 1929 के दौरान भारत में ब्रिटिश शासन के समय क्रांतिकारी भगत सिंह द्वारा ‘सेंट्रल असेंबली’ के अंदर बम फेंके जाने जैसी घटना को दोहराना चाहते थे. इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आरोपियों के कब्जे से एक पर्चा बरामद किया गया.

Parliament Security Breach Live: ललित झा वीडियो बनाने के बाद कहां हो गया था फरार, दिल्ली पुलिस ने बताई घटना के बाद की पूरी कहानी

Parliament Security Breach: पुलिस को बरगला रहे आरोपी, इलेक्ट्रॉनिक सबूतों पर टिकी निगाह, पर्दे के पीछे के किरदारों की तलाश

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के जूते विशेष रूप से डिजाइन किए गए थे और धुएं के ‘केन’ को छिपाने के लिए जगह बनाई गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन ‘केन’ को सागर शर्मा ने लखनऊ से खरीदा था. पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने संसद में पर्चे फेंकने की योजना बनाई थी. इसने कहा कि उन्होंने तिरंगे भी खरीदे थे. सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के पास से कुछ और पर्चे बरामद किए गए, जिनमें युवाओं को सरकार के खिलाफ भड़काने वाले नारे थे. गौरतलब है कि आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदे और उन्होंने ‘केन’ से पीली गैस उड़ाते हुए नारेबाजी की. लगभग उसी समय संसद भवन के बाहर अमोल शिंदे और नीलम ने केन से लाल और पीले रंग का धुआं फैलाते हुए ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ आदि नारे लगाए.

Tags: Parliament, Parliament news, Parliament session, Parliament Winter Session

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?