लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

75 लाख रुपये का ‘दुरुपयोग’ करने पर पुलिस इंस्पेक्टर सस्पेंड, चोरी के मामले में किए थे जब्त

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अमानत में खयानत का एक मामला सामने आया है. इस मामले में बिदादी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर जीके शंकर नायक को सस्पेंड कर दिया गया है. इंस्पेक्टर जीके शंकर नायक पर चोरी के एक मामले में बरामद किए गए अनुमानित 75 लाख रुपये का कथित तौर पर दुरुपयोग करने का आरोप है. सस्पेंड आर्डर आईजी पुलिस (सेंट्रल) बीआर रविकांत गौड़ा द्वारा जारी किया गया था. 

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक जीके शंकर नायक जब 2022 में बयातारायणपुरा पुलिस थाने में  बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे तो उन्होंने एक व्यक्ति से 75 लाख रुपये बरामद किए थे. हालांकि यह काम उन्होंने अपराध अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर होने के बावजूद किया था. उस व्यक्ति ने एक व्यवसायी के रुपये चुराए थे. इस साल जनवरी में बयातारायणपुरा पुलिस थाने से ट्रांसफऱ के बाद वह कथित तौर पर पैसे जमा करवाने या शिकायतकर्ता को वापस करने में असफल रहे थे. 

फरवरी में लौटा दिए थे पैसे
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शंकर नायक ने कई नोटिस मिलने के बाद इस साल फरवरी में पैसे लौटा दिए. उन्होंने बताया कि बरामद राशि 500 रुपये के नोटों में थी, लेकिन शंकर नायक द्वारा लौटाए गए पैसों में 100 और 200 रुपये के काफी नोट थे.

ये भी पढ़ें- Anju News: क्या अंजू बनने वाली है नसरुल्लाह के बच्चे की मां, जवाब में केवल मुस्कुरा दी, कहा- ऐसा कुछ भी नहीं

शंकर नायक पर मामला दर्ज
शंकर नायक पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था. एक सहायक पुलिस कमिश्नर (ACP) के नेतृत्व में हुई जांच में पाया गया कि शंकर नाइक ने  व्यवसायी से पैसे वापस करने के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत भी मांगी थी. बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (CBC) आरोपों की जांच कर रही है.

Tags: Bengaluru News, Bengaluru police, Police Inspectors, Theft Cases

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?