लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

एक दिन में कितनी सिगरेट पी सकते हैं? अधिकतर लोग नहीं जानते सही लिमिट, दिनभर स्मोकिंग करना बेहद खतरनाक

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

सिगरेट का धुआं हमारे फेफड़ों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है.
ज्यादा सिगरेट पीने से लंग्स का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है.

How Many Cigarettes Per Day Normal: आज के जमाने में युवाओं में सिगरेट पीने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. बड़ी तादाद में युवा स्मोकिंग करते हुए देखे जा सकते हैं. सिगरेट में तंबाकू होती है, जो कोई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है. सिगरेट को सेहत के लिए बहुत खतरनाक माना जाता है. इसमें निकोटीन होता है, जो व्यक्ति को इसकी लत लग सकता है. यही वजह है कि एक बार जो व्यक्ति सिगरेट पीना शुरू कर देता है, वह दिन में बार-बार सिगरेट पीता है. अब सवाल है कि क्या एक दिन में एक या दो सिगरेट पीना सुरक्षित है? आखिर सिगरेट पीने की क्या लिमिट होनी चाहिए? चलिए डॉक्टर से जरूरी फैक्ट जान लेते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रीवेंटिव हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत कहती हैं कि एक दिन में एक सिगरेट को भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता है. सिगरेट को लेकर बस इतना कहा जा सकता है कि अगर आप ज्यादा सिगरेट पिएंगे, तो आपको ज्यादा नुकसान होगा और कम सिगरेट पिएंगे तो सेहत को कम नुकसान होगा. ऐसे में अगर आप दिन में 10-15 या 20 सिगरेट पीते हैं तो तुरंत इस आदत को बदलने की कोशिश करें और कम से कम सिगरेट पिएं. अगर आप सिगरेट पूरी तरह छोड़ देंगे तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. इसके लिए आप डॉक्टर की मदद भी ले सकते हैं.

हार्ट, ब्रेन और फेफड़ों के लिए बेहद खतरनाक

डॉ. सोनिया रावत के मुताबिक सिगरेट पीने से आपके फेफड़े, दिल और दिमाग को गंभीर नुकसान होता है. स्मोकिंग करने से फेफड़ों की बीमारी, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर, डायबिटीज और सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को सिगरेट से दूरी बनानी चाहिए. सिगरेट पीने से शरीर को किसी भी तरह का फायदा नहीं होता है और जो लोग ऐसा सोचते हैं, वे गलत सोचते हैं. दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन का स्तर ज्यादा है और ऐसे में सिगरेट पीना ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. सभी उम्र के लोगों को सिगरेट अवॉइड करनी चाहिए.

फेफड़ों को कैसे नुकसान पहुंचाती है सिगरेट?

डॉक्टर की मानें तो सिगरेट का धुआं हमारे लंग्स यानी फेफड़ों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. इससे बॉडी में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है. एयर पॉल्यूशन भी खतरनाक स्तर पर है और ऐसे वातावरण में सिगरेट पीने से फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है. लंबे समय तक ऐसा करने से लंग कैंसर भी हो सकता है. सिगरेट हमारी किडनी पर भी बुरा असर डालती है. अत्यधिक सिगरेट पीने से किडनी फेलियर की नौबत आ सकती है. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सिगरेट बेहद खतरनाक है. अस्थमा या सांस की अन्य बीमारियों के मरीजों को भी सिगरेट बिल्कुल छोड़ देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- बिना सोए कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है इंसान, 10 दिन या 20 दिन? हकीकत जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

यह भी पढ़ें- 1 पैग, 2 पैग या 3 पैग… रोज कितनी शराब पीना सुरक्षित? WHO ने बताई लिमिट, कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे

Tags: Cigarettes, Health, Lifestyle, Smoking, Trending news

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?