लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

नई दिल्ली. आज के दौर में घरेलू सामानों की ऑनलाइन खरीदारी एक आम बात है. इसके कारण कभी-कभी ग्राहकों को कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. इसको अक्सर टेक्नोलॉजी की एक क्षणिक गड़बड़ी मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है. मगर एक शख्स के साथ ऑनलाइन डिलिवरी ऐप स्विगी (Swiggy) ऐसा वाकया हुआ कि उसे समझ में नहीं आ रहा था कि इस हालात से वह कैसे निपटे. उसने अपनी समस्या को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भी शेयर किया. माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर एक यूजर प्रणय लोया ने गुरुवार को बताया कि कैसे किराने के सामान का ऑर्डर देने की असफल कोशिश के बाद स्विगी के 6 डिलीवरी बॉय एक साथ उनके दरवाजे पर पहुंच गए.

आखिर प्रणय लोया के साथ वास्तव में क्या हुआ? इसकी जानकारी देते हुए लोया ने कहा कि उन्होंने ऐप पर एक ऑर्डर दिया और बाद में पैसे काट लिए गए. हालांकि ऑर्डर का स्टेटस कैंसिल दिखाई दी. इसके बाद ग्राहक ने एक और ऑर्डर देने की कोशिश की लेकिन उसके बाद भी ऐसी ही घटना हुई. फिर लोया ने इस प्रक्रिया में बदलाव किया और किराने के सामान के लिए अग्रिम भुगतान करने के बजाय सीओडी या कैश ऑन डिलीवरी को चुना.

कई असफल कोशिशों के बाद वह फिर एक अन्य डिलीवरी सर्विस ऐप पर गए और अंततः घर पर डिलीवरी के लिए जरूरी सामानों का ऑर्डर दे दिया. इसके बाद तो प्रणय लोया के साथ फिर कुछ अजीब वाकया हुआ. लोया को स्विगी के कई डिलीवरी बॉय के फोन आने लगे, जो वास्तव में उनका ऑर्डर लेकर उनके घर की ओर आ रहे थे. लोया ने एक ट्वीट में कहा कि किराने का करीब 6 गुना सामान उनके पास पहुंच गया. इसमें 20 लीटर दूध, 6 किलो डोसा बैटर, अनानास के 6 पैकेट शामिल थे.

स्विगी और ज़ोमैटो के लिए खतरे की घंटी, सुनील शेट्टी ले आए अपना ऐप, अब तक जोड़ लिए 1500 रेस्टोरेंट

शख्स को स्विगी से एक ही ऑर्डर 6 बार मिला, जानें किसकी गलती की वजह से हुआ ऐसा वाकया

यह सोचते हुए कि वह उन सभी अतिरिक्त सामानों का क्या करेंगे जिनकी उन्हें कोई जरूरत नहीं थी, लोया ने ‘एक्स’ पर अच्छे लोगों से उन्हें सुझाव देने के लिए कहा और यूजर्स ने इस पर रजामंदी भी जाहिर की. गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई के एक ग्राहक ने स्विगी के हाई रोलर्स में से एक के रूप में सुर्खियां बटोरीं, जिसने साल भर में केवल खाने पर 42.3 लाख रुपये खर्च किए.

Tags: Bizarre news, Bizarre story, Swiggy, Viral news

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?