लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

पुराना बेड बेचने चला था इंजीनियर, खाते से उड़ गए 68 लाख रुपये, खतरों से खाली नहीं ऑनलाइन खरीद फरोख्त

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

बेंगलुरु. ऑनलाइन खरीद-फरोख्त प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर एक विज्ञापन पोस्ट करके एक पुराना बेड बेचने की कोशिश कर रहे एक इंजीनियर को तीन दिनों में साइबर बदमाशों से 68 लाख रुपये का चूना लगा दिया. पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु शहर में इस तरह से साइबर बदमाशों द्वारा उड़ाई गई यह अब तक की सबसे बड़ी रकम है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 9 दिसंबर को एचएसआर लेआउट के निवासी आदिश (बदला हुआ नाम) की एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और आईपीसी की धारा 419 (जालसाजी से धोखाधड़ी) और 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने जालसाजों के खाते फ्रीज करने के लिए बैंकों को भी लिखा है.

बताया गया कि आदिश ने हाल ही में ओएलएक्स पर अपने बेड की तस्वीरों के साथ 15,000 रुपये की कीमत बताते हुए एक विज्ञापन पोस्ट किया था. 6 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे उनके पास एक शख्स का फोन आया, जिसने खुद को इंदिरानगर में फर्नीचर की दुकान का मालिक रोहित शर्मा बताया. उसने आदिश को बताया कि उसने ओएलएक्स पर पोस्ट देखी है और बिस्तर खरीदने में रुचि रखता है. बेड के दाम पर चर्चा करने के बाद शर्मा ने आदिश से कहा कि वह डिजिटल भुगतान ऐप के जरिये पैसे उसके खाते में भेज देगा. एक मिनट बाद शर्मा ने कहा कि वह अपनी यूपीआई आईडी पर पैसे नहीं भेज पा रहा है.

रोहित शर्मा ने आदिश से उसको 5 रुपये भेजने के लिए कहा ताकि वह पैसे वापस भेज सके. आदिश ने शर्मा द्वारा दी गई यूपीआई आईडी पर 5 रुपये भेजे. बदले में शर्मा ने उसे 10 रुपये भेजे. बाद में शर्मा ने एक बार फिर आदिश को बताया कि वह भुगतान करने में असमर्थ है और उसे 5,000 रुपये भेजने के लिए कहा. पैसे मिलने के बाद शर्मा ने 10,000 रुपये वापस भेज दिए. इसके बाद शर्मा ने आदिश से 7,500 रुपये भेजने को कहा और कहा कि वह उसे 15,000 रुपये वापस भेज देगा. आदिश ने पैसे भेज दिए. उसके बाद शर्मा ने दावा किया कि उसने गलती से उसके खाते में 30,000 रुपये भेज दिए थे और आदिश को एक लिंक पर क्लिक करके और ओटीपी शेयर करके पैसे वापस करने के लिए कहा.

Cyber Crime: 35 राज्य, 28 हजार लोग और 100 करोड़ की धोखाधड़ी, ठग ऐसे फंसाते थे जाल में, हो गया बड़ा खुलासा

पुराना बेड बेचने चला था इंजीनियर, खाते से उड़ गए 68 लाख रुपये, खतरों से खाली नहीं ऑनलाइन खरीद फरोख्त

इस घटना के बाद से आदिश के खाते से पैसे गायब होने लगे. आदिश ने बताया कि शर्मा लगातार लिंक भेज रहा था और उसे अपने खाते में पैसे भेजने के लिए कह रहा था. कुछ तकनीकी समस्या का हवाला देकर वह उनको पैसे नहीं भेज रहा था. आदीश ने कहा कि मैंने मान लिया कि वह एक व्यापारी था, जिसे ऑनलाइन भुगतान करने के बारे में बहुत कम जानकारी थी. जब मेरे खाते से आईएमपीएस ट्रांसफर से पैसे गायब होने लगे, तो मैंने उसे वापस करने के लिए कहा. शर्मा ने मुझे यह कहते हुए बहलाए रखा कि वह मेरे पैसे वापस करने के लिए सभी कोशिश कर रहा है और मैंने उसे पैसे भेजना जारी रखा. इसके बाद शर्मा ने मुझे एक और खाता नंबर दिया. दो बार मैंने 15 लाख रुपये और एक बार 30 लाख रुपये भेजे. कुल मिलाकर आदिश को 6 दिसंबर को रात 9 बजे से 8 दिसंबर को रात 9 बजे के बीच 68.6 लाख रुपये का नुकसान हुआ.

Tags: Cyber Crime, Cyber Crime News, Online fraud, Online Shopping

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?