लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

Beef Smuggling: गाड़ी से मिला 35 क्विंटल गोमांस, नारियल की आड़ में कर रहे थे तस्करी, दिल्ली में होनी थी सप्लाई

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर उसे समय अफरा- तफरी का माहौल बन गया, जब गौ रक्षा दल के सदस्यों ने गोमाँस से भरी हुए एक गाड़ी को पकड़ा. गोमांस तस्कर नारियल की आड़ में गोमांस को गाड़ी में लोड कर सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे.

गोरक्षा दल के सदस्यों ने गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी को पकड़ा था. इसके बाद सूचना पर मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया. मुरथल थाना पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है.

दरअसल, गोमांस तस्कर अब सप्लाई के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रहे हैं. सूखे नारियल के कट्टे गोमांस की सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहे थे. उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी में पहले पंजाब से खन्ना से गोमांस को लोड किया गया था. और उसके बाद ऊपर किसी को पता ना चले, इसके लिए इन्हीं सूखे नारियल के कट्टों को डाला गया था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर जैसे ही गौ रक्षा दल के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी को नेशनल हाईवे 44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर गाड़ी को पकड़ा तो तस्करों  का यह राज खुल गया. इसकी सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी गई। मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है.

मुरथल थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने बताया कि गौ रक्षा दल के सदस्य आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में गोमांस लोड कर दिल्ली ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को पकड़ा है. नेशनल हाइवे 44 पर भिगान टोल प्लाजा पर गाड़ी पकड़ी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची है और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गोमांस है क्योंकि गाय की खाल को मास में मिली है और डॉक्टर की प्राथमिक जांच में भी सामने आए कि यह गौमांस है, हालांकि सैंपल लेकर फरीदाबाद भेजे गए हैं और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. ड्राइवर ने बताया है कि वह पंजाब के खन्ना से लोड किया था और दिल्ली सप्लाई करना था. अंदाजा लगाया जा रहा है की गाड़ी में 35 क्विंटल के करीब को गोमांस है. मामले में गहनता से जाच की जा रही है.

Tags: Beef smuggling, Sonipat crime news, Sonipat news today

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?