लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

तैयार हो जाइए…अयोध्या में 16 दिसंबर को होगा श्री राम महापर्व, कई हस्तियां होंगी शामिल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

अयोध्‍या. खबरों की दुनिया में कई नए मानक और कीर्तिमान स्थापित करने की परंपरा में News18 इंडिया एक विशेष सम्मेलन –’श्री राम महापर्व’ का आयोजन करने जा रहा है. 22 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. देश के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा. यह प्रतिष्ठित मंदिर एक धार्मिक प्रतीक ही नहीं, बल्कि एक गहन सामाजिक-सांस्कृतिक भावना का प्रतीक भी है जो लोगों को सीमाओं और आस्थाओं से परे एकजुट करता है. इस अवसर पर News18 इंडिया ‘श्री राम महापर्व’ का आयोजन कर रहा है. ‘श्री राम महापर्व’ पहली बार ऐतिहासिक राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई प्रमुख लोगों को एक मंच पर लाएगा.

महापर्व के मंच पर होने वाली चर्चा इस पूरी यात्रा को प्रत्यक्ष वृत्तांतों के माध्यम से जीवंत करने की कोशिश होगी. आध्यात्मिकता से परिपूर्ण संगीतमय कार्यक्रमों के साथ-साथ आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर वृहद चर्चाएं इस महापर्व को यादगार बनाएंगी. ‘श्री राम महापर्व’ 16 दिसंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम की पैड़ी पर आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज, जानकार, विशेषज्ञ शामिल होंगे. न्यूज 18 इंडिया के इस आयोजन में एक ही मंच पर धर्म, अध्यात्म और कला साहित्य क्षेत्र के बड़े दिग्गजों को देखने और सुनने का मौका मिल रहा है.

जानें कौन-कौन होगा कार्यक्रम में शामिल

1. स्वामी रामदेव, योगगुरू
2. चंपत राय, महासचिव, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
3. स्वामी चिदानंद सरस्वती, अध्यक्ष, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश
4. महंत कमल नयन दास, उत्तराधिकारी,मणिराम दास छावनी, अयोध्या
5. महंत मिथिलेश नंदनी शरण जी, कथावाचक
6. प्रणव पुरी जी महाराज, कथावाचक
7. स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी, महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा
8. विनय कटियार, BJP
9. राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, अयोध्या राजघराने के राजा
10. मालिनी अवस्थी, लोकगायिका
11. संजोली पाण्डेय, लोकगायिका

1. मेहमानों के साथ LIVE सेशन :
– बाबा रामदेव के साथ राम और राम मंदिर पर चर्चा
– कैसा होगा राम मंदिर ?
– रोम -रोम में राम
– राम का काज: संघर्ष की कहानी
– कथावाचकों के साथ रामचरितमानस की चौपाइयों पर ख़ास सेशन

कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी की गायकी सुनने के अलावा श्रीरामकवि सम्मेलन में लोकप्रिय कवियों को सुनने का अवसर भी मिलेगा. कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी और संजोली पाण्डेय द्वारा सोहर, राम भजन और राम से जुड़े लोकगीत गाए जाएंगे. इस कार्यक्रम में मंच से एक तरफ ज्ञान की गंगा बहेगी, तो वहीं दूसरी ओर शास्त्रीय और लोकगायकी के सुर श्रोताओं-दर्शकों को मंत्र मुग्ध करेंगे. यह कहना गलत नहीं होगा कि ज्ञान-संगीत का यह संगम अयोध्यावासियों में नवीन ऊर्जा और आध्यात्म का संंचार करेगा.

Tags: Ayodhya News, UP news

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?