लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

Pooja Saini News: पूजा सैनी के इतने बड़े कांड पर क्‍या है मां-बाप का कहना? जानें गोगामेड़ी मर्डर में शाम‍िल लेडी डॉन की कहानी

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

दौलत पारीक

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के तार अब टोंक से भी जुड़ गए हैं. हत्याकांड में जयपुर से गिरफ्तार पूजा सैनी टोंक जिले के अलीगढ़ की रहने वाली है. 5 साल पहले एयर होस्टेस बनने जयपुर गई पूजा की शादी और गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल होने से माता पिता अनजान हैं. मीडिया से जानकारी मिलने के बाद पिता ने सरकार से सख्त सजा देने की मांग की.

टोंक जिले के अलीगढ़ में सैनी मोहल्ले में पली बढ़ी पूजा 5 भाई बहनों में सबसे छोटी छोटी है. पढ़ने में होशियार होने के कारण जयपुर भेजा था. बीमार पिता चाय की थड़ी चलाकर परिवार पालते हैं. पूजा की मां भूली देवी ने खबर के बाद से डरी हुई है. रोते हुए कहा कि पूजा ने परिवार का नाम कलंकित किया है. बीमार पिता शंकर लाल ने बिस्तर पर रोते हुए कहा कि पूजा हमारे लिए मर चुकी है. उसका घर आना जाना नहीं है.

पर‍िवार का कहना है क‍ि कोटा एयर होस्टेस की तैयारी के लिए भेजा था इस बीच हिस्ट्रीशीटर से हुई. इसके बाद वह कहां और कैसे रही इसकी जानकारी नहीं है.‌ पूजा के गिरफ्तार होने की खबर सुनने के बाद से परिजन सदमे में हैं.

पूजा सैनी को हुआ था दूसरे के पत‍ि से प्‍यार, गोगामेड़ी मर्डर में शाम‍िल लेडी डॉन कैसे पहुंची लॉरेंस बिश्नोई गैंग तक?

गौरतलब है कि सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड में पुलिस ने टोंक के अलीगढ़ की रहने वाली पूजा को जयपुर के जगतपुरा से गिरफ्तार किया था. पूजा ने ही गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के गुर्गों को हथियार सप्लाई किए. उसका सहयोगी कोटा का रहने वाला महेंद्र अभी फरार है. पूजा जयपुर कैसे पहुंची इसकी परिजनों को जानकारी नहीं है.

पांच भाई बहनों में सबसे छोटी पूजा सैनी के माता-पिता चाय की थड़ी लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं. अब बच्चे थोड़ा बहुत काम कर लेते हैं, जिससे गुजर बसर हो रहा है. पूजा की मां भूली देवी का कहना कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. वर्तमान में खाने-पीने का भी मुश्किल से इंतजाम हो पाता है. पिता की बीमारी में दवाइयां भी नहीं खरीद पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लगता है कि अब हम यह गम नहीं सहन कर पाएंगे.

परिजनों ने तो पूजा के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि बड़ा बनने की हसरत में पूजा एयर होस्टेस बनने के लिए कोटा गई, ‌लेकिन अपराध के इस दलदल में फंस जाएगी इसका किसी को पता नहीं था.

Tags: Crime News, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?