लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

2019 से भी बड़ी होगी 2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत… गृह मंत्री अमित शाह का दावा, जानें क्या-कुछ बोले

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2024 में तीसरी बार सत्ता में बने रहना निश्चित है. उन्होंने विश्वास जताया कि सत्तारूढ़ भाजपा इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करेगी. समाचार चैनल ‘आज तक’ को दिए एक साक्षात्कार में शाह ने कहा कि पार्टी ने हाल में तीन राज्यों में अपने ‘‘अच्छे कार्यकर्ताओं’’ को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है.

गृह मंत्री शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित अधिक जाने-माने नेताओं के बजाय नए चेहरों को तरजीह दिए जाने के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही. शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रियों-क्रमश: शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे के संदर्भ में कहा कि ये तीनों नेता एक समय सामान्य कार्यकर्ता थे जिन्हें पार्टी ने पर्याप्त अवसर दिए.

मुस्लिम होकर भी इस्लाम की बातें नहीं मान रहा ये ताकतवर देश, शराब की भट्टी लगाने का दिया आदेश

2019 से भी बड़ी होगी 2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत... गृह मंत्री अमित शाह का दावा, जानें क्या-कुछ बोले

पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार ‘हाई एप्रूवल रेटिंग’ के बारे में एक सवाल पर शाह ने कहा कि लोगों में प्रधानमंत्री के प्रति भरोसा विकसित हुआ है क्योंकि जनता का मानना है कि वह ही हैं जो देश को महान बना सकते हैं और उनके पास इसके लिए रोडमैप है. शाह ने कहा कि मोदी ने अपने लिए कुछ नहीं किया है और यहां तक कि प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी के लिए भी कुछ नहीं किया क्योंकि उन्होंने (मोदी) जो कुछ भी किया है वह देश और गरीब जनता के लिए किया है.

Tags: 2024 Loksabha Election, Home Minister Amit Shah, PM Modi

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?