लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

संसद सुरक्षा सेंध मामले का ‘मास्‍टरमाइंड’ ललित झा गिरफ्तार, दिल्‍ली से पकड़ा गया 5वां और अंतिम आरोपी

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्‍ली. संसद सुरक्षा चूक मामले में पांचवां और आखिरी आरोपी भी पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है. दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेन ने उसे दिल्‍ली से गिरफ्तार कर लिया है. ललित को इस पूरे षडयंत्र का मास्‍टरमाइंड बताया जा रहा है. संसद भवन के बाहर वो नारेबाजी की वीडियो बना रहा था. बाद में उसी ने इस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले पकड़े गए सभी आरोपियों के मोबाइल फोन ललित के पास थे. वो मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है. माना जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस ललित को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी. पकड़े गए अन्‍य 4 आरोपियों की 7 दिन की रिमांड दिल्‍ली पुलिस को मिल गई है.

दिल्‍ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बीते साल संसद सुरक्षा सेंध मामले का मास्‍टरमाइंड ललित झा कर्नाटक के मैसूर में सागर शर्मा और मनोरंजन से पहली बार मिला था. मनोरंजन मैसूर का ही रहने वाला है. तब तीनों ने मिलकर देश का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए संसद में घुसपैठ की योजना बनाई थी. बाद में इस तिकड़ी में 37 वर्षीय नीलम और 25 वर्षीय अमोल भी शामिल हो गए.

पुलिस सूत्रों के मुतााबिक ललित झा के कहने पर ही मनोरंजनने इसी साल मानसून सत्र के दौरान जुलाई में संसद भवन की रेकी की थी. बीते रविवार को पांचों आरोपी गुरुग्राम निवासी विशाल शर्मा के घर पर मिले और मंगलवार तक वहीं रहे. बुधवार सुबह पांचों संसद भवन के लिए रवाना हुए. मनोरंजन ने पहले ही मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के माध्यम से लोकसभा के विजिटर पास का इंतजाम कर लिया था. प्‍लान के तहत सागर और मनोरंजन ने नए संसद भवन में प्रवेश किया और लोकसभा की विजिटर गैलरी में पहुंच गए. दोपहर करीब 1 बजे, सागर ने धुएं का डिब्बा लेकर दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में छलांग लगा दी. मनोरंजन ने भी कूदने की कोशिश की और रेलिंग से लटकता नजर आया. दोनों ने अपने जूतों के अंदर धुएं के डिब्बे छिपा रखे थे.

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?