लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

मैसूर में पहली मुलाकात से संसद सुरक्षा में सेंध तक…किसने-कहां और कब रची साजिश? जानें हर डिटेल

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्‍ली. लोकसभा में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो घुसपैठियों ने परिसर में प्रवेश किया और पीले रंग का धुआं निकलने वाला स्‍प्रे छोड़ा. पुलिस ने दावा किया है कि संसद में घुसपैठ की योजना सात लोगों द्वारा बनाई गई थी, जो हमले को अंजाम देने से पहले काफी समय तक एक-दूसरे के संपर्क में थे. पुलिस सूत्रों का कहना है कि साल 2022 में ललित झा, 26 वर्षीय सागर शर्मा और 34 वर्षीय मौरंजन डी के बीच कर्नाटक के मैसूर में मुलाकात हुई थी. तब तीनों ने मिलकर देश का ध्यान आकर्षित करने के लिए संसद में घुसपैठ की योजना बनाई थी. बाद में इस तिकड़ी में 37 वर्षीय नीलम और 25 वर्षीय अमोल भी शामिल हो गए. पांच लोगों का समूह फेसबुक भगत सिंह फैन पेज से जुड़ हुआ था.

इस वारदात के पीछे मुख्य साजिशकर्ता कथित तौर पर ललित झा ने मनोरंजन को जुलाई में संसद भवन की रेकी करने के लिए कहा था. बीते रविवार को पांच लोगों का समूह गुरुग्राम निवासी विशाल शर्मा के घर पर मिला और मंगलवार तक वहीं रहा. बुधवार सुबह पांचों संसद भवन के लिए रवाना हुए. मनोरंजन ने पहले ही मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के माध्यम से विजिटर पास का इंतजाम कर लिया था. प्‍लान के तहत सागर और मनोरंजन ने नए संसद भवन में प्रवेश किया और लोकसभा की विजिटर गैलरी में पहुंच गए. दोपहर करीब 1:00 बजे, सागर ने धुएं का डिब्बा लेकर दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में छलांग लगा दी. मनोरंजन ने भी कूदने की कोशिश की और रेलिंग से लटकता नजर आया. दोनों ने अपने जूतों के अंदर धुएं के डिब्बे छिपा रखे थे.

यह भी पढ़ें:- 3 दिन पहले ‘कमांड सेंटर’ पहुंचे, एंट्री से एग्जिट तक तैयार किया पूरा प्‍लान, पुलिस ने बताया संसद में सेंध का पूरा सच!

ललित ने रिकॉर्ड किया वीडियो
हंगामा मच गया लेकिन दोनों को सदन में सांसदों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई की और सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया. लगभग उसी समय, नीलम और अमोल ने संसद भवन के बाहर नारे लगाए और कलर स्‍प्रे से रंग छोड़ा. इस बीच, ललित ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जो बाद में इंस्टाग्राम पर सामने आया. नीलम और अमोल को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि ललित भागने में सफल रहा. इसके बाद सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

मैसूर में पहली मुलाकात से संसद सुरक्षा में सेंध तक…किसने-कहां और कब रची साजिश? जानें हर डिटेल

स्‍पेशल सेल को मिली 7 दिन की रिमांड
इन सभी के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनिय.म के तहत मामला दर्ज किया गया है. विशाल और उनकी पत्नी को भी गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया. उसी के घर में सभी 10 दिसंबर को इकट्ठा हुए थे. बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच में शामिल हुई. गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों आरोपियों की 7 दिन की हिरासत दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को दे दी.

Tags: Parliament, Parliament news, Parliament Winter Session

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?