लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

पश्चिमी यूपी के इन13 जिलों के हज यात्रियों का आसानी से बनेगा पासपोर्ट, यहां बनेगा विशेष काउंटर

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

Special Passport counter for Hajj pilgrims. पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के 13 जिलों के हज यात्रियों का पासपोर्ट आसानी से बन सकेगा. पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र (पीएसके) में लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा. विदेश मंत्रालय ने इन लोगों की सुविधा के लिए खास काउंटर बनाने का फैसला लिया है, जिससे आवेदकों का पासपोर्ट जल्‍दी बनाए जा सकें. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्‍वरूप के अनुसार हज समिति के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर को शुरू हुई है और 20 दिसंबर को समाप्त होगी. इस संबंध में आवेदकों के पास कम से कम 31 जनवरी 2025 तक की वैधता के साथ पासपोर्ट होना चाहिए.

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले हज आवेदकों की सुविधा के लिए पासपोर्ट कार्यालय में 15, 18, और 19 दिसंबर 2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विशेष काउंटर खोला जा रहा है.

यहां होगा विशेष काउंटर

पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद (हापुड़ चुंगी) के पास विशेष काउंटर बनाया जा रहा है. साथ ही पासपोर्ट सेवा केंद्र (साहिबाबाद) में भी हज आवेदकों को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है. पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र पहुंचने के लिए आवेदक रैपिडएक्‍स से साहिबाबाद स्‍टेशन उतर सकते हैं और वहां से ऑटो से पीएसके पहुंच सकते हैं. उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि आवेदक सुविधा का लाभ उठाएं.

इन जिलों के आवेदकों को राहत

गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के तहत आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व शामली जिले आते हैं, जहां के पासपोर्ट बनते हैं.

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?