लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

धार्मिक और पर्यटन स्‍थलों पर चढ़ाई से मिलेगा छुटकारा, 60 किमी. रोपवे पर काम इसी वर्ष शुरू, जानें इनके नाम

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्‍ली. देश के तमाम धार्मिक और पर्यटन स्‍थलों का सफर अब आसान हो जाएगा. श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए पथरीले रास्‍तों से होकर चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी या फिर भीड़ भाड़ वाले स्‍थानों पर घंटों-घंटों जाम फंसे नहीं रहना पड़ेगा. रोपवे निर्माण कंपनी नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लि. (एनएचएलएमएल) इसी वर्ष 60 किमी. लंबाई के रोपवे का काम शुरू करने जा रही है. इनमें से तमाम के टेंडर भी आवार्ड किए जा चुके हैं. जहां पर रोपवे का काम शुरू होने वाला है, जानें कौन कौन से प्रमुख धार्मिक स्‍थल हैं ?

सामान्‍य तौर पहले रोपवे का निर्माण पहाड़ी इलाकों में ही होता था और राज्‍य सरकार इनका निर्माण कराती थी. लेकिन लागत अधिक होने की वजह से जरूरत के बाद भी इनका निर्माण नहीं हो पाता था. इसी को ध्‍यान में रखते हुए सड़क परिवहन राज्‍य मंत्रालय ने अरबन रोपवे निर्माण के लिए एनएचएलएमएल ( एनएचएआई) का गठन कर काम सौंप दिया है.

वैष्‍णो माता के लिए रेलवे का दो दिन का किफायती पैकेज, आज जाएं, कल दर्शन कर लौट आएं, लंबी छुट्टी की टेंशन नहीं

एनएचएलएमएल के सीईओ प्रकाश गौड़ के अनुसार वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में देशभर में करीब 60 किमी. रोपवे का काम शुरू किया जाएगा. इनमें से कुछ के टेंडर हो चुके हैं और तमाम प्रक्रिया में हैं, जो तय समय पर पूरे कर लिए जाएंगे. उन्‍होंने बताया कि इतना ही नहीं देश का पहला अरबन रोपवे का निर्माण वाराणसी में शुरू हो चुका है. 3.8 किमी. लंबा रोपवे कैंट रेलवे स्‍टेशन से गोदौलिया तक होगा. इसी वित्‍तीय वर्ष में इसके दो स्‍टेशनों का निर्माण काम भी पूरा हो जाएगा.

33 किमी.रोपवे के टेंडर की प्रक्रिया शुरू

एनएचएलएमएल के अनुसार 33 किमी. रोपवे निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके लिए बिड्स आमंत्रित कर दी गयी हैं. जल्‍द ही काम का टेंडर जारी कर काम आवार्ड कर दिया जाएगा.

ये हैं प्रमुख स्‍थान जहां रोपवे बनेगा

उत्‍तराखंड में केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और काठगोदाम से नैनीताल, कश्‍मीर में शंकराचार्य मंदिर, महाराष्‍ट्र में ब्रह्मगिरी से अंजानेरी और रामटेक मंदिर, मध्‍य प्रदेश में टिकीटोरिया मंदिर और महाकाल उज्‍जैन, उत्‍तर प्रदेश में संगम प्रयागराज, असम में कामाख्‍या मंदिर , गुजरात में गिफ्ट सिटी, अरुणाचल प्रदेश में तवांग मोनेस्‍ट्री प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्‍थल हैं, जहां पर रोपवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Tags: Business news, Rope Way

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?