लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

‘मेरी बेटी ने जो किया, वो मजबूरी में किया…’ संसद सुरक्षा तोड़ने वाले आरोपियों के परिजनों का छलका दर्द

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

आरोपी सागर की मां ने कहा कि हमारा बेटा भगत सिंह का बहुत बड़ा भक्त है. वह भगत सिंह की बात करता रहता था
आरोपी नीलम आजाद की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने जो भी किया वह मजबूरी में किया.

नई दिल्लीः देश की संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर शर्मा के माता-पिता इस घटना से बहुत दुखी हैं. एक तरफ जहां सागर की मां अपने बेटे को बेकसूर बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ उसके पिता ने कहा कि उसने हमें शर्मसार कर दिया है. वहीं संसद के बाहर हंगामा करने वालों में शामिल नीलम की मां का भी अपने बेटी की इस करतूत को लेकर दर्द छलका है. बता दें कि अभी तक कुल 6 आरोपित पकड़े गए हैं, जिनमें से 4 को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. जबकि एक युवक फिलहाल फरार चल रहा है.

रोते हुए सागर की मां ने कहा, ‘मेरा बच्चा निर्दोष है उसे फंसाया गया है. वह तो सिर्फ रिक्शा चलाता है. किसी ने तो फंसाया है. यह हम नहीं जानते कि उसे किसने फंसाया है. मेरा एक ही बेटा है. वही मेरा सहारा है. मेरा बेटा फंसाया जा रहा है, वह निर्दोष है. यह कैसे हो सकता है. किसी ने उसके दिमाग में गलत बात भर दिया है. वहीं सागर के पिता रोशन लाल शर्मा ने कहा, ‘हमारा बेटा भगत सिंह का बहुत बड़ा भक्त है. वह भगत सिंह की बात करता रहता था. हमारी इज्जत खराब हुई है, जैसा उसने किया उसकी जांच होनी चाहिए.’

इसके अलावा आरोपी के पिता ने कहा, ‘उसकी मां वैसे ही टेंशन में है, उसके दो-दो ऑपरेशन हुए हैं. बेंगलुरु में अपने दोस्त से बातचीत करता था. लेकिन मैं उसे नहीं जानता. कल पता लगा. कल जो हुआ वह बहुत गलत हुआ. ऐसा नहीं होना चाहिए. मामले की सख्त जांच हो. जिसने गलती की है, उसको सजा मिलनी चाहिए. उसने कहा था कि हम दिल्ली जा रहे हैं. 14-15 तारीख को वापस आ जाएंगे. मैं काम से दिल्ली जा रहा हूं. भगत सिंह की किताबें पढ़ता था. हमने कहा था भगत सिंह खाने को नहीं देंगे.’

'मेरी बेटी ने जो किया, वो मजबूरी में किया...' संसद सुरक्षा तोड़ने वाले आरोपियों के परिजनों का छलका दर्द

वहीं संसद भवन के बाहर हंगामा करने वाली नीलम की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने गलत तो किया लेकिन उसने ये मजबूरी में किया है. क्योंकि इतना पढ़ने-लिखने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली है. नीलम के परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसने 25 नवंबर को हिसार का पीजी छोड़ दिया था. नीलम की मां ने कहा कि अगर हमें जानकारी होती कि नीलम ने पीजी छोड़ दिया है तो हम उसे अपने घर ले आते. नीलम की मां ने कहा, ‘जो लोग उसके साथ के बताए जा रहे हैं, उन्हें हम नहीं जानते. मेरी बेटी संसद के बाहर थी तो उस पर अंदर वाले आरोपियों जैसा सलूक और क़ानूनी कार्रवाई क्यों की जा रही है.’

Tags: Indian Parliament, Loksabha

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?