लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

Parliament Smoke Attack: कोई हर‍ियाणा, कर्नाटक और कोई महाराष्‍ट्र से… क्‍या एक-दूसरे को जानते थे संसद में ‘स्मोक अटैक’ करने वाले चारों आरोपी?

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर संसद भवन के अंदर और बाहर प्रदर्शन करने वाले चार लोगों को पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है. ग‍िरफ्तार क‍िए गए आरोप‍ियों में तीन पुरुष और एक महिला शाम‍िल है. ग‍िरफ्तार क‍िए गए चारों लोग अलग-अलग शहर से हैं तो फ‍िर यह दोनों कैसे एक-दूसरे को जानते थे यह सबसे बड़ा सवाल है. अगर चारों एक दूसरे को जानते थे तो इनका मकसद क्‍या था? क‍ितने समय पहले इन्‍होंने संसद में एंट्री की प्‍लान‍िंग की? क्‍या यह क‍िसी संगठन के साथ जुड़े हुए हैं?

संसद के अंदर और बाहर बवाल मचाने वाले चारों आरोप‍ियों की पहचान नीलम, अमोल श‍िंदे, सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में की गई है. इसमें से नीलम हर‍ियाणा के ह‍िसार की रहने वाली है और इसकी उम्र 42 साल है. वहीं अमोल श‍िंद महाराष्‍ट्र के लातूर का रहने वाला है और यह 25 वर्ष का है. वहीं सागर शर्मा और मनोरंजन डी कर्नाटक के रहने वाले है लेक‍िन दोनों के शहर अलग-अलग हैं. पुल‍िस सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार, संसद में स्‍मोक अटैक करने वाले चारों आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे.

पर‍िवार में कौन-कौन… क्‍या है इत‍िहास? चारों संद‍िग्‍ध के बारे यह जानकारी क्‍यों जुटा रही पुल‍िस?

मीड‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार, यह चारों लोग एक दूसरे से सोशल मीड‍िया पर म‍िले थे. इसके बाद उन्‍होंने संसद में घुसने का प्‍लान बनाया. हालांक‍ि यह प्‍लान क्‍यों बनाया गया और उनका मकसद क्‍या था. यह अभी तक साफ नहीं हो सका है और जांच एजेंस‍ियां आरोप‍ियों से पूछताछ कर रही है. लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो लोगों के सदन में कूदने की घटना के कुछ देर बाद ही संसद भवन के बाहर से दो लोगों को हिरासत में लिया गया.

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है.. अधिकारियों ने बताया कि संसद भवन के बाहर धुआं छोड़ने वाला कनेस्टर खोलने के बाद दोनों ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ ‘भारत माता की जय’ और ‘जय भीम, जय भारत’ के नारे लगाए. बताया जा रहा है क‍ि जांच एजेंसी सांसद प्रताप सिम्हा से संसद भवन प्रकरण के बारे में जानकारी ले रही हैं.

PHOTOS: संसद में हर जगह था धुआं ही धुआं… कैसा था लोकसभा के अंदर का नाजारा

लोकसभा में सुरक्षा चूक मामले में ह‍िरासत में ली गई हिसार की नीलम रेड स्क्वायर मार्केट के पीछे स्थित पीजी में रहती है. पीजी में रहकर नीलम हरियाणा सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी. नीलम 25 नवंबर को पीजी से घर जाने की बात कहकर चली गई थी. नीलम जींद जिले के घसो कला की रहने वाली थी. पीजी में रहने वाली छात्रा ने बताया क‍ि नीलम राजनीति में बहुत रुचि रखती थी.

Tags: Parliament

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?